राष्ट्रीयUP Latest News : अखिलेश यादव का आरोप, BJP सरकार की उपेक्षा...

UP Latest News : अखिलेश यादव का आरोप, BJP सरकार की उपेक्षा के चलते UP में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

लखनऊ। अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान निजी अस्पतालों ने कोरोना संकट में लूट की कोई कसर नहीं छोड़ी। आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन बंद कर मरीजों को मौत के मुंह में जाने दिया गया। सरकार ने जो दरें इलाज और आवश्यक दवाओं के लिए तय की, उनका कहीं पालन नहीं हो रहा। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की उपेक्षा के चलते यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं।

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर कोई नियंत्रण नहीं है। दवाओं, इंजेक्शन की कालाबाजारी बेरोकटोक जारी है। भाजपा दो तरफा बातें और चालें चलती है। एक तरफ सरकार कहती है कि कोरोना का इलाज फ्री में है वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंक कोरोना इलाज के लिए 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन दे रहे हैं।

अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मिर्जापुर के तिलोवगांव में एक गंभीर मरीज को चारपाई पर लादकर परिजन आठ किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचे। भाजपा राज में गंभीर मरीजों को एंबुलेंस तक नसीब नहीं है। कानपुर में ठेले पर एक मरीज को लाने और कूड़ा गाड़ी में शव ले जाने की शर्मनाक घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

कोरोना संकट के दौर में भी भाजपा सरकार ने अपनी खूब वाहवाही की। ब्लैक फंगस का सही इलाज अस्पतालों में नहीं हो पा रहा है। दवाओं, इंजेक्शन का अकाल है। मुख्यमंत्री दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से भेंट वार्ता में व्यस्त रहे। प्रदेश में हाहाकार मचा है। जनता त्रस्त है। भाजपा जनता के दुख दर्द से जुड़ने के बजाय सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है। भाजपा का यही लोकतंत्र है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories