राष्ट्रीयअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में PM मोदी...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में PM मोदी को बताया ग्रेट फ्रेंड…

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में PM मोदी को बताया ग्रेट फ्रेंड…

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी-दामाद के साथ भारत पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर ट्रंप का जोरदार स्वागत किया। पत्नी मेलानिया के साथ ट्रंप साबरमती आश्रम भी गए।

वहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप को सूत का सरोपा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया। चरखा चलाकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति का संदेश दिया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें इस बारे में समझाया और सूत भी काटा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां विजिटर बुक पर अपना संदेश लिखा है कि ‘मेरे महान दोस्त मोदी, इस शानदार सफर के लिए शुक्रिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories