राष्ट्रीयजेल में नौदीप और उनके साथी शिवकुमार को थर्ड डिग्री टॉचर्र का...

जेल में नौदीप और उनके साथी शिवकुमार को थर्ड डिग्री टॉचर्र का आरोप, अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भतीजी मीना हैरिस ने भी उठाया मामला

[object Promise]

सफाई में पुलिस ने यह भी कहा कि उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को पुलिस अधिकारियों द्वारा किसी भी हमले के बारे में कोई उल्लेख नहीं किया, जिनके सामने उन्हें करनाल जेल ले जाने से पहले पेश किया गया था। नाैदीप कौर के परिजनांे का कहना है कि उन्हें एक कारखाने के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया था वहीं पुलिस का दावा है कि वह और मजदूर संघ के अन्य सदस्य कर्मचारियों को वेतन न दिए जाने की आड़ में अवैध जबरन वसूली के उद्देश्य से कुंडली में एक कारखाने में घुसने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस ने आरोप लगाया कि जब पुलिस के अधिकारी मध्यस्थता करने पहुंचे तो लाठी और डंडों से लैस संगठन के सदस्यों ने उन पर हमला किया जिससे सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

नौदीप के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने आरोप लगाया, ‘नवदीप नवंबर में सिंघू पर (किसानों के) आंदोलन में शामिल हुई थीं। वह उन मजदूरों के लिए भी लड़ रही थीं, जिन्हें नियमित रूप से मजदूरी नहीं मिलती थी। 12 जनवरी को कुंडली में एक कारखाने के पास विरोध पर्दशन मंे नौदीप और उनके साथी मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस पार्टी पर हमला कर सात पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नौदीप और उनके सार्थियांे का हिरासत में जिला अदालत में पेश किया जहां जमानत नामंजूर की गई। आईपीसी की धारा 307 के तहत दर्ज हत्या के प्रयास मामले में जमानत खारिज करते हुए सोनीपत के सत्र न्यायाधीश ने कहा था कि कौर पैसे और धमकियों के जबरन वसूली से संबंधित दो एफआईआर का पहले से ही सामना कर रही हैं। अपराध की गंभीरता को देखते हुए आवेदक जमानत की रियायत के लायक नहीं है और जमानत अर्जी खारिज की जाती है। याचिका खारिज होने पर परिजनों ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई।

नौदीप कौर का मसला उठाने से पहले ही किसान आंदोलन को समर्थन करने की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हुईं मीना हैरिस ने बीते छह फरवरी को ट्वीट किया था, ‘अतिवादी भीड़ द्वारा अपनी फोटो जलाया जाना देखकर अजीब लगा।कल्पना कीजिए कि अगर हम भारत में रहते हैं तो ये लोग क्या कहते कि मजदूर अधिकारी कार्यकर्ता नौदीप कौर पर गिरफ्तार किया गया और पुलिस हिरासत में उन्हें प्रताड़ित तथा उनका यौन उत्पीड़न किया गया। करीब ढेड महीने से उन्हें बिना जमानत के जेल में प्रताड़ित किया गया। इस बीच सोनीपत पुलिस ने अवैध हिरासत और उत्पीड़न के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित होने वाले आरोपों से इनकार किया। पुलिस ने कहा कि पुलिस स्टेशन में उन्हें पूरे समय महिलाओं के वेटिंग रूम में रखा गया था और उनके ठहरने की पूरी अवधि के दौरान उनके साथ दो महिला पुलिसकर्मी भी थीं। पुलिस का दावा है कि करनाल सिविल अस्पताल में एक सामान्य मेडिकल जांच और यौन उत्पीड़न के लिए एक महिला चिकित्सक द्वारा एक विशेष मेडिकल जांच के बाद नौदीप ने खुद लिखित में दिया कि वह अपनी मेडिकल जांच नहीं करवाना चाहती हैं क्योंकि उनके साथ मारपीट नहीं की गई थी।

पंजाब के मुक्तसर में मजदूर परिवार में जन्मीं नौदीप कौर स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहती थीं, लेकिन जब उनके परिवार को आर्थिक परेशानी हुई तो उन्हें रोजगार के लिए हरियाणा के कंुडली की एक फैक्टरी में काम करना पड़ा। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहीं नौदीप की बहन ने कहा, ‘दिसंबर में उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने किसानों के साथ विरोध करना महंगा पड़ा। नौदीप की रिहाई के लिए आम पार्टी ने हरियाणा सरकार पर जेल प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया हुआ था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories