राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश बजट 2021ः 5,50,270.78 करोड़ रुपये का बजट पेश, किसानों को...

उत्तर प्रदेश बजट 2021ः 5,50,270.78 करोड़ रुपये का बजट पेश, किसानों को मुफ्त पानी, अयोध्या के लिए 140 करोड़

[object Promise]

UP Budget 2021: उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार का आखिरी बजट और पहला पेपर लेस (कागज रहित) बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उप्र सरकार का वित्त वर्ष 2021-22 का बजट विधानमंडल में पेश किया। उप्र सरकार ने 5,50,270.78 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। 2021-22 के बजट में कोरोना टीकाकरण के लिये 50 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रस्ताव किया।

उप्र सरकार ने 2021-22 के बजट में अयोध्या में निर्माणाधीन हवाई अडडे ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट’ के लिये 101 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। बजट में 27,598.40 करोड़ रुपये की नयी योजनाएं सम्मिलित हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपना पहला पेपरलेस बजट पेश कर रही है।

राज्य में अगले साल चुनाव होने से पहले, यह संभवतः बीजेपी सरकार का आखिरी बजट होगा। पहली बार कागज रहित बजट की प्रस्तुति की गवाह बनने जा रही उत्तर प्रदेश विधानसभा में जल्द ही एजेंडा, सवाल-जवाब और अन्य दस्तावेज भी ‘पेपरलेस’ होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को कहा था कि देश की सभी विधानसभाओं मे ई-विधान लागू करने की योजना है। इसे उत्तर प्रदेश में भी क्रियान्वित किया जाएगा। इस पर जो भी खर्च आएगा वह हम वहन करेंगे। इस परियोजना के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय को नोडल संस्था बनाया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories