वाराणसी, चौबेपुर में चांंदपुर मुस्तफाबाद गांव में राजेंद्र कुमार सोनकर उर्फ गुड्डन (50) ने अपनी पत्नी आशा देवी (45) की गड़ासे के काटकर हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने राजेन्द्र सोनकर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े गए राजेन्द्र सोनकर ने बताया कि उसको तीन बेटी थी, दो की शादी कर दी है। दो बेटे साहिल और गणेश दोनोंं बाहर पुणे में रहते हैं। आरोप लगाया कि मेरी पत्नी का कई लोगोंं से अवैध सम्बन्ध है, मना करने पर भी नही मान रही थी। बताया कि गड़ासे से गर्दन हाथ पैर काट कर 11 दिसम्बर को रात में अलग कर गांव के बाहर बबूल के पेड़ के नीचे फेंक दिया है। पुलिस को मौके से केवल कुछ अंग मिला है, शेष अंगों की तलाश जारी है।

