राष्ट्रीयVIDEO : ब्रीडिंग कर रहा नाग-नागिन के जोडे को फर्से से काट...

VIDEO : ब्रीडिंग कर रहा नाग-नागिन के जोडे को फर्से से काट डाला, वीडियो वायरल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

[object Promise]

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में क्रूरता की हद पार कर देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। यहां सुठालिया गांव में एक नाग-नागिन का जोड़ा ब्रीडिंग कर रहा था। तभी जाकिर खान नाम के शख्स ने फर्से से हमलाकर दोनों एक बार में दोनों के सिर काट दिए। इतना ही नहीं, उसका बेटा वीडियो बनाता रहा। बेटा पिता की इस करतूत पर कह रहा है कि वाह! अब्बू, आपने ताे कमाल कर दिया। एक बार में दोनों को काट दिया। इसके बाद बेटे ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने उसके घर में रखा अवैध फर्सा भी बरामद कर लिया घटना बुधवार दोपहर की है। जिले के सुठालिया कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में जाकिर खान रहता है। दोपहर में उसके घर के आंगन में ब्रीडिंग करते हुए नाग-नागिन का करीब छह फीट लंबा जोड़ा आ गया। यह देखकर जाकिर खान फर्सा लेकर आ गया और उसने घात लगाकर नाग-नागिन पर हमला कर दिया। जाकिर के एक वार में नाग-नागिन के सिर कट गए। इसके बाद जाकिर ने कई बार नाग-नागिन पर वार किए।

इस दौरान उसका बेटा वीडियो बनाता रहा और अपने पिता की तारीफ करता रहा। इसके बाद वीडियो में जाकिर मरे हुए नाग-नागिन पर केरोसिन डालता नजर आ रहा है। केरोसिन डलते ही नाग-नागिन में फिर से हरकत होती है और वे तड़पने से लगते हैं।

दोपहर की घटना का वीडियो शाम को राजगढ़ पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने देर रात बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। चीफ कंजरवेटिव रवींद्र सक्सेना बताया कि दोनों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories