काठमांडू के रहने वाले भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किए हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी अपने फोन में बिजी हैं। दूसरे वीडियो में वे एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी कर रहे हैं। इस लड़की को ही नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी बताया जा रहा है। भूपेन यह भी लिखा है कि यह नेपाल का सबसे बड़ा और बढ़िया नाइट क्लब है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं।
राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है, लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं, जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।’
पहचान कौन ? Who are they ? pic.twitter.com/IDKBkjSg5A
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 3, 2022
बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं। उनमें निरंतरता है।’


