राष्ट्रीयVIDEO : अटल टनल के अंदर पर्यटकों ने वाहन खड़े करके मचाया...

VIDEO : अटल टनल के अंदर पर्यटकों ने वाहन खड़े करके मचाया हुड़दंग , यातायात कर दिया जाम, 8 टूरिस्ट गिरफ्तार

[object Promise]

कुल्लू |अटल टनल के भीतर जब पर्यटकों ने वाहन को खड़े करके हुड़दंग मचाया तो काफी देर तक यातायात जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने यातायात जाम को नियंत्रित कर दिया और जाम की स्थिति पैदा करने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई है|हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग के दीदार के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. लेकिन, कुछ लोग टनल के अंदर और आसपास हुड़दंग मचा रहे हैं|

एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है| टनल के भीतर कार खड़ी कर डांस करने वाले दिल्ली के पर्यटकों ने हुड़दंगबाजी की| टनल के भीतर ट्रैफिक रोका और इस दौरान लोगों ने इनका वीडियो बनाया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर 8 पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य के खिलाफ कार्रवाई कर रही है|साथ ही अन्य गाड़ियों के टूरिस्ट, जो वहां ऐसी हरकत कर रहे थे, उनसे भी पूछताछ करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है|

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अब तक इस मामले में 8 पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है| वहीं, ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए टनल के दोनों पोर्टल पर आरआरबी थर्ड बटालियन के जवान तैनात हैं| इतनी सुरक्षा के बावजूद टनल के भीतर किस तरह ट्रैफिक जाम हुआ, वाहनों से उतरकर सैलानियों ने हुड़दंग क्यों मचाया यह बड़ा सवाल है|

Hot this week

Related Articles

Popular Categories