राष्ट्रीयपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत-विनय जायसवाल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत-विनय जायसवाल

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल व अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,जिला महामंत्री भाजपा रामेश्वर कुशवाहा,सभासद प्रतिनिधि रामाश्रय गौतम समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि व्यक्ति को सशक्त बनाना है.

उन्होंने आगे कहा सशक्तिकरण तेजी से आर्थिक विकास के माध्यम से किया सकता है.अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी दृढ़ता और उच्च विचारों से देश को काफी मजबूत किया.भारत में अटल बिहारी वाजपेई की ही देन है कि सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से 6 से 14 साल के बच्चों को मुफ्त प्राथमिक शिक्षा मुहैया कराने का अध्यादेश लागू किया गया.अटल बिहारी वाजपेई एक आदर्श आदर्शवादी और सभी लोगों के प्रशंसनीय नेता थे.वे अपनी बहादुरी और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय पूरे विश्व को भारत द्वारा परमाणु परीक्षण करके दिया ।अटल बिहारी वाजपेई पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे.जिन्होंने 5 साल प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया.

हमें उनके कार्यों को याद रखते हुए उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए उनके जैसा निर्भीक और इमानदारी का मिसाल हमें पेश करना चाहिए.वे भारत के एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनकी इमानदारी की प्रशंसा भारत के साथ-साथ पूरा विश्व जगत करता था.हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को उनके आदर्श को लागू करना चाहिए। इस अवसर पर राजेश जायसवाल,बंटी जायसवाल,अरुण सिंह, राजकुमार यादव,महेंद्र प्रसाद,विपिन जायसवाल, अजय शर्मा,नीरज मिश्रा, आलोक विश्वकर्मा,श्याम शाह,विनय.आकाश वर्मा,पिंटू,दीन दयाल गुप्ता, अमन मोदनवाल,अतुल पाठक,मंथन,अनूप शर्मा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories