राष्ट्रीयViral Video: 600 पोस्‍ट पर निकली भर्ती, बेरोजगारों का उमड़ा हुजूम, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Viral Video: 600 पोस्‍ट पर निकली भर्ती, बेरोजगारों का उमड़ा हुजूम, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

अहमदाबाद. देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के दौरान बड़ी संख्‍या में लोगों की नौकरी (Job Vacancy) गई थी. अब जब भी किसी विभाग में किसी पद के लिए वैकेंसी निकलती है तो बड़ी संख्‍या में युवा नौकरी (Employment) पाने की आशा के साथ पहुंच जाते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा गुजरात के बनासकांठा में देखने को मिला. यहां के पालनपुर में ग्राम रक्षा दल की 600 वैकेंसी के लिए सैकड़ों की संख्‍या में युवाओं की भीड़ पहुंच गई. उन पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के बनासकांठा में ग्राम रक्षा दल के लिए निकली 600 पदों की वैकेंसी के विज्ञापन में इसकी अर्हताएं भी बताई गई हैं. इसके अनुसार 5वीं क्‍लास से कम पढ़े युवा भी इस पोस्‍ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए शारीरिक टेस्‍ट भी लिया जाता है.

रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए हर अभ्‍यर्थी को स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन पर जाकर वेरीफिकेशन का पत्र भी देना होता है. समाचार एजेंसी पर सामने आए वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखने को मिल रहा है कि महज 600 रिक्तियों के लिए सैकड़ों अभ्‍यर्थी पहुंच गए.

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस को इस भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद पुलिस स्‍टेशन पर एक-एक अभ्‍यर्थी का वेरिफिकेशन शुरू किया गया. इसमें काफी समय लग गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories