रिपोर्ट _ उपेंद्र कुशवाहा पडरौना,कुशीनगर : भारत सरकार की पहल पर दो सप्ताह पूर्व लीबिया में विद्रोहियों द्वारा अपहरण किए गये कुशीनगर जिले के ग्रामसभा गडहिया बसंतपुर निवासी मुन्ना चौहान समेत सातों भारतीयों को मुक्त करा लिया गया है। अब सभी लिबिया स्थित भारतीय दूतावास से वतन आने की तैयारी में है। उनके मुक्त होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड गयी है।
[object Promise]
13 सितम्बर को उसका और उसके छहों साथियों का वीजा समाप्त हो गया। कम्पनी ने उन्हें लिबिया से भारत भेजने के लिए हवाई टिकट की बुकिंग कराया। बीते 14 सितंबर को सभी फ्लाइट पकड़ने लीबिया के त्रिपोली एयरपोर्ट के लिए निकले तो रास्ते में विद्रोहियों ने सातों कामगारों को अगवा कर लिया।
खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा गडहिया बसंतपुर निवासी रामबचन चौहान के तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र मुन्ना चौहान शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे है। लगभग सात वर्ष पूर्व रामबचन की मौत हो गयी। तो परिवार की जिम्मेदारी मुन्ना पर आ गयी। एक वर्ष पूर्व आर्गन वेल्डर पद पर काम करने लीबिया चला गया। वहां वह देवरिया व आन्ध्रप्रदेश के वेंकटराव बटचला, अर्थात्महराज, अजय शाह, उम्मेद्रीम्भई मुल्तानी, दन्याबदु व दीनदयाल के साथ कम्पनी में काम करने लगा। इसी बीच 13 सितम्बर को उसका और उसके छहों साथियों का वीजा समाप्त हो गया। कम्पनी ने उन्हें लिबिया से भारत भेजने के लिए हवाई टिकट की बुकिंग कराया। बीते 14 सितंबर को सभी फ्लाइट पकड़ने लीबिया के त्रिपोली एयरपोर्ट के लिए निकले तो रास्ते में विद्रोहियों ने सातों कामगारों को अगवा कर लिया। उनकी कम्पनी से फिरौती के रुप में 20 हजार डॉलर की मांग की। कम्पनी मालिक ने उन विद्रोहियों की मांग मनाते हुए सातों भारतीयों को छुड़ाने की बात कही। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बात नहीं बनी। 27 सितंबर को मुन्ना के रिश्तेदार ने मुन्ना के दिल्ली स्थित ट्रैवेल एजेंसी से संपर्क किया तो अपहरण की जानकारी हुई। एक अक्तूबर को खबर प्रकाशित होने यह जानकारी आम हो गयी। परिजनों के होश उड़ गये। रोना पीटना मच गया। मुन्ना की मां इन्द्रावती देवी व पत्नी संजू देवी ने सांसद विजय कुमार दुबे से मिलकर अपहृत मुन्ना को वतन वापसी कराने की गुहार लगाई। जिस पर सांसद विजय कुमार दुबे व मानव संस्थान के निदेशक राजेश मणि ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तथा लीबिया स्थित भारतीय राजदूत को ईमेल भेजकर युवकों को मुक्त कराने की गुजारिश की। विदेश मंत्रालय ने भी गंभीरता से लिया। इसका असर हुआ कि सोमवार की सुबह सातों अपहृत भारतीयों को विद्रोहियों के कैद से मुक्त कराकर उनकी कंपनी में पहुंचा दिया गया। लिबिया स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दे दी है। विदेश मंत्रालय ने ई मेल भेज कर कुशीनगर के सांसद विजय दुबे व मानव सेवा संस्थान को इसकी जानकारी दी है। दोनों के प्रयासों की प्रशंसा की है।
रिहाई के बाद मुन्ना ने किसी की मोबाइल से गांव में अपनी से बात की। बताया कि वह सकुशल रिहा होकर कंपनी में लौट आया है। कंपनी भारतीय दूतावास के संपर्क में है। उम्मीद है कि जल्द ही वह अगली फ्लाइट से भारत लौट आएगा। सासंद विजय कुमार दुबे व मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश मणि ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सातों भारतीयों के विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। यह सूचना मिलने के बाद परिजनों को खुशी का ठिकाना नहीं है। मुन्ना चौहान के मासूम बच्चे पिता को देखने के लिए बेताब हैं। मुन्ना की पत्नी सन्जू देवी का कहना है कि उसने पति के आने की उम्मीद खो दी थी लेकिन सरकार ने उसके सुहाग को बचा कर उसे एक नया जीवन दे दिया।
भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]
बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]
ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]