[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जब पूरी मानवता महामारी कोरोना से लड़ रही है, कुछ लोग आतकंवाद और फेक न्यूज फैला रहे हैंः PM मोदी
राष्ट्रीय

जब पूरी मानवता महामारी कोरोना से लड़ रही है, कुछ लोग आतकंवाद और फेक न्यूज फैला रहे हैंः PM मोदी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:32 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुट-निरपेक्ष आंदोलन (नैम) के सदस्य देशों के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि आज मानवता के समक्ष बड़ा संकट है और गुट-निरपेक्ष देश कोविड-19 से निपटने में योगदान दे सकते हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मानवता दशकों के सबसे गंभीर संकट से गुजर रही है। ऐसे वक्त में गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया को एकसाथ आने को बढ़ावा दे सकता है। गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया की सबसे नैतिक आवाज रही है। इस भमिका को बनाए रखने के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन को समावेशी होना होगा। ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, कुछ लोग समाज को बांटने के लिए आतंकवाद, फेक न्यूज और छेड़छाड़ किए गए वीडियो जैसे घातक वायरस फैला रहे हैं।’

 

#WATCH “Even as the world fights #COVID19, some people are busy spreading some other deadly viruses such as terrorism, fake news and doctored videos to divide communities and countries,” PM Narendra Modi while addressing Non-Aligned Movement Summit through video conferencing pic.twitter.com/BE85S4qhd9

— ANI (@ANI) May 4, 2020

कोरोना संकट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘इस संकट के दौरान हमने दिखाया है कि एक वास्तविक जन आंदोलन बनाने के लिए लोकतंत्र, अनुशासन और निर्णायकता कैसे एक साथ कैसे आ सकते हैं। भारतीय सभ्यता पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखती है। जहां हम अपने नागरिकों की मदद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ हम दूसरे देशों की मदद भी कर रहे हैं। अपनी जरूरतों के बावजूद, हमने अपने 123 साझेदार देशों को चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित की है, जिसमें गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के 59 सदस्य भी शामिल हैं। हम उपचार और टीके विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में जुटे हुए हैं।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शराब बेचने की ये बेचैनी क्यों ?, इस गणित में छिपा है राज
Next Article दिल्ली में हर घंटे औसतन 17 लोगों को हो रहा कोरोना

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?