अगर किसी कॉन्टैक्ट ने आपको वॉट्सऐप पर नंबर भेजा हो या फिर जिस नंबर पर मेसेज भेजना है, वह किसी ग्रुप का हिस्सा भी हो तो उस नंबर पर वॉट्सऐप मेसेज भेजने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है। अगर आपको कोई अपना नंबर बता रहा हो और उसे सेव करने के बजाय केवल कुछ वॉट्सऐप मेसेजेस भेजना चाहें तो आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं।
1. बिना नंबर सेव किए उसपर मेसेज भेजने के लिए आपको ‘Message yourself’ चैट पर टैप करना पड़ेगा और वह नंबर टाइप या paste करना होगा, जिसपर आप मेसेज भेजना चाहते हो और इसे खुद को Send करना पड़ेगा।
2. अब यह नंबर आपको ब्लू कलर में दिखने लग जाएगा और इसपर टैप करने के बाद आपको तीन विकल्प भी दिखेंगे। Chat with <फोन नंबर>, Call on Whatsapp और Add to Contacts ऑप्शंस में से आपको पहले का चुनाव करना पड़ेगा और चैट विंडो भी ओपेन हो जाएगी।
3. अब आप इस चैट विंडो में से कोई भी मेसेज या मीडिया फाइल भेज सकते हैं और नंबर कॉन्टैक्ट्स लिस्ट में सेव करने की भी कोई जरूरत नहीं है।
इस बात का ध्यान रहे कि आप किसी नंबर को कॉन्टैक्ट्स में सेव किए बिना उसपर मेसेज तो भेज सकते हैं लेकिन उसे किसी वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल करने का विकल्प आपको नहीं मिलेगा। यानी कि किसी नंबर को ग्रुप में शामिल करने के लिए उसे कॉन्टैक्ट्स में सेव करना पड़ेगा। वहीं आप चाहें तो किसी अन्य यूजर को ग्रुप एडमिन भी बना सकते हैं, जिसके पास पहले से ही नई पार्टिसिपेंट का नंबर सेव हो।

