राष्ट्रीयपत्नी ने नहीं पीने दी शराब तो पति ने गला दबा कर...

पत्नी ने नहीं पीने दी शराब तो पति ने गला दबा कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

[object Promise]

नई दिल्ली। बुराड़ी थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर राज कुमार नाम के शख्स ने गला घोंट कर पत्नी की हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत पति को पत्नी की मौत का पता भी नहीं चला और वह रात भर उसके साथ सोया रहा। सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने पत्नी को मृत पाया। चार वर्षीय बेटा भी उनके साथ सोया हुआ था। उधर पत्नी को मरा देख आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कुछ ही घंटों में उत्तरी जिले की साइबर सेल ने आरोपति राज कुमार (32) को गिरफ्तार कर लिया। वह, नांगलोई स्थित अपनी बहन के घर में छुपा हुआ था।

उत्तरी जिला के डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि बुराड़ी के संत नगर से एक महिला की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां मौजूद तुलसी देवी नाम की महिला ने बताया कि उसकी बेटी हंशिका और दामाद राज कुमार उनके मकान की पांचवींं मंजिल स्थित कमरे में रह रहे थे। उनका चार वर्ष का एक नाती भी है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब छह वर्ष पहले कोटला मुबारकपुर निवासी राज कुमार से की थी। वह फोटोग्राफी का काम करता था। उसे शराब पीने की लत थी। लिहाजा शादी के बाद से ही इस बात को लेकर राज कुमार हंंशिका को मारता पीटता था।

लॉकडाउन के दौरान काम बंद हो जाने के कारण वह ससुराल में आकर उनके साथ रहने लगा था। राज कुमार ने प्लंबर जबकि हंशिका ने घर के पास किराना की दुकान खोल ली थी। शराब के लिए राज कुमार रोजाना पत्नी से रुपये मांगता था। जबकि वह पति को शराब पीने से रोकती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

महिला ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त राज कुमार मंगलवार की देर रात घर पर आया था। शराब पीने को लेकर पति व पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान राज कुमार ने बिस्तर पर गिरा हंशिका का गला घोंट दिया। उधर मुकदमा दर्ज कर बुराड़ी थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस से फरार राज कुमार की तलाश शुरू की और उसे बुधवार की देर रात नांगलोई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories