राष्ट्रीयकिन राज्यों ने खरीदा सेंट्रल पूल के लिए कितना गेहूं, पढ़े पूरी...

किन राज्यों ने खरीदा सेंट्रल पूल के लिए कितना गेहूं, पढ़े पूरी रिपोर्ट

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के मौजूदा संकट के बावजूद सरकारी एजेंसियों ने इस साल किसानों से रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं की खरीदारी की है। देशभर में 388.34 लाख टन गेहूं की खरीदारी हुई है, जो इससे पहले के रिकॉर्ड स्तर से करीब सात लाख टन ज्यादा है। इस साल सेंट्रल पुल के लिए सबसे ज्यादा गेहूं मध्य प्रदेश ने 129.34 लाख टन खरीदा है। इसके बाद पंजाब दूसरे स्थान पर है, जहां की सरकारी एजेंसियों ने किसानों से 127.11 लाख टन गेहूं खरीदा है।

चालू रबी विपणन वर्ष 2020-21 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा सोमवार तक संकलित गेहूं खरीद के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में सरकारी एजेंसियों ने 388.34 लाख टन गेहूं की खरीद की है जोकि पिछले साल की समान अवधि के 347.78 लाख टन से 11.66 फीसदी अधिक है जबकि अब तक रिकॉर्ड स्तर है।

इससे पहले 2012-13 में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 381.48 लाख टन गेहूं खरीदा था।

फसल वर्ष 2019.20 (जुलाई-जून) के रबी सीजन में उत्पादित गेहूं के लिए केंद्र सरकार ने 1925 रुपये प्रतिक्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है।

चालू रबी विपणन सीजन 2020-21 में गेहूं की सरकारी खरीद मध्य प्रदेश में 129.34 लाख टन, पंजाब में 127.11 लाख टन, हरियाणा में 73.98 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 35.13 लाख टन, राजस्थान में 21.61 लाख टन, गुजरात में 57262 टन, उत्तराखंड में 38026 टन, चंडीगढ़ में 11482 टन, बिहार में 5081 टन, हिमाचल प्रदेश में 3129 टन, दिल्ली में 28 टन और जम्मू-कश्मीर में 11 टन हुई है।

खरीद एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसारए गेहूं की सरकारी खरीद तकरीबन आखिरी दौर में क्योंकि ज्यादातर जगहों पर खरीद बंद हो चुकी है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी फसल वर्ष 2019-20 के तीसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार, गेहूं का उत्पादन इस साल करीब 10.72 करोड़ टन होने का अनुमान है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories