राष्ट्रीयकुशीनगर में डायल 112 पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लेने...

कुशीनगर में डायल 112 पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के दौरान युवक पर हाथापाई करने का आरोप,थाने बैठाने पर पडरौना-तमकुही मार्ग जाम

कुशीनगर में डायल 112 पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के दौरान युवक पर हाथापाई करने का आरोप,थाने बैठाने पर पडरौना-तमकुही मार्ग जाम

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

कुशीनगर : गुरुवार को डायल 112 को बाइक व पैसा छीनने के शिकायत पर मौके पर गई पुलिस द्वारा बाइक बरामद कर थाने लाने के दौरान  हिरासत में लिए गए युवक द्वारा पुलिस चौकी के भीतर पुलिस वालों से हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पडरौना क्षेत्र के खिरिया टोला निवासी पिंटू पुत्र समसुद्दीन द्वारा डायल 112 को फोन करके सूचना दी कि,परसौनी कला गांव टोला पांडेय पट्टी निवासी धर्मवीर ने मेरी बाइक के साथ पास में रखें पैसा छीन लिया है। इस सिलसिले में डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच बाइक के साथ धर्मवीर को लेकर थाने ला रही थी कि,पडरौना सुभाष चौक पुलिस चौकी पर पुलिस द्वारा इस मामले में पूछताछ करने के दौरान उक्त युवक पुलिस से नोकझोंक करने के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया था। इस दौरान मामले को आगे बढ़ता देख पुलिस ने उक्त युवक को थाने लाकर बैठा दिया। उधर युवक को थाने बैठाने की जाने की सूचना पर परसौनी कला गांव टोला पांडेय पट्टी के ग्रामीणों में महिला बच्चे व कुछ युवाओं ने पडरौना-तमकुही रोड को बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया।

रोड जाम करने कि सुचना पर कोतवाल पडरौना पवन कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच रोड जाम किए लोगों को खदेड़ कर जाम को खुलवाया । बताया जाता है कि बाइक व पैसा छीनने के मामले में थाने में बैठाए गए परसौनी कला गांव टोला पांडेय पट्टी निवासी धर्मवीर प्रसाद के घर के बच्चे व खिरिया टोला निवासी पिंटू पुत्र समसुदीन जमाल पुत्र बशीर के घरवाले से एक दिन पहले किसी मामले में हुए मारपीट को लेकर पिंटू से धर्मवीर ने परसौनी चौराहा पर आते देख बाइक को अपने कब्जे में लेकर घर पे रख लिया था ‌।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories