राष्ट्रीयWHO – दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए तैयार हो...

WHO – दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए तैयार हो रहा भारत , पूरा दक्षिण पूर्वी एशिया

[object Promise]

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक भारत में जंगली पोलिया का आखिरी मामला करीब दस वर्ष पहले 2011 में पश्चिम बंगाल राज्य में पता चला चला था। इसके बाद बीते एक दशक में देश में कोई मामला सामने नहीं आया है। अब इसी अनुभव का इस्‍तेमाल कोरोना वायरस के टीकाकरण में भी किया जाएगा। हालांकि इस बार का ये टीकाकरण अभियान पोलिया टीकाकरण से कहीं बड़ा होने वाला है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के रीजनल डायरेक्‍टर डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह के मुताबिक इस अभियान को लेकर अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं। इन देशों ने अपने लोगों को कोविड-19 से रक्षा करने की ठान ली है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक इंडोनेशिया में इस टीकाकरण की शुरुआत बुधवार से हो चुकी है।

संगठन के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य देशों में भी टीकाकरण की इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। डॉक्‍टर पूनम कोविड-19 वैक्‍सीन को दुनियाभर में उपलब्‍ध करवाना संगठन की प्राथमिकता में शामिल है। संगठन गरीब देशों में भी इस वैक्‍सीन को पहुंचाने का प्राथमिकता के आधार पर ही कर रहा है। इसके लिए डब्‍ल्‍यूएचओ विभिन्‍न देशों की सरकारों से सामंजस्‍य बनाकर काम कर रहा है।

इस बीच विशेषज्ञों ने इस बात को लेकर भी आगाह किया है कि शुरुआत में वैक्‍सीन की आपूर्ति काफी सीमित है। इसे देखते हुए सभी तरह की एहतियात भी बरतनी जरूरी हैं। इनमें मास्‍क पहनना, एक दूसरे व्‍यक्ति से दूरी बनाए रखना, संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में आने पर जांच व इलाज सुनिश्चित कराना आदि शामिल है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories