राष्ट्रीयदिवंगत को-पायलट अखिलेश के घर पत्नी ने दिया बेेटे को जन्म

दिवंगत को-पायलट अखिलेश के घर पत्नी ने दिया बेेटे को जन्म

दिवंगत को-पायलट अखिलेश के घर पत्नी ने दिया बेेटे को जन्म

मथुरा। केरल के एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त विमान के दिवंगत को-पायलट अखिलेश शर्मा की पत्नी ने शनिवार को एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से अखिलेश के परिवार में खुशियां आ गईं।

8 अगस्त को दुबई से केरल आते समय केरल कोझिकोड हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण को-पायलट अखिलेश शर्मा का निधन हो गया था। पत्नी मेघा के गर्भवती होने के कारण पहले दिन तो स्वजन ने हादसे की जानकारी उन्हें नहीं दी, बाद में उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में मेघा केरल के चिकित्सकों की देखरेख में थीं, लेकिन करीब तीन माह पहले मथुरा आ गई थीं, तब से उनका नयति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। पति के निधन के बाद मेघा को गहरा सदमा लगा। ऐसे में गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति भदौरिया लगातार कंसल्ट कर रही थीं। डॉक्टर ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नयति हॉस्पिटल की चेयरमैन पर्सन नीरा राडिया ने भी खुशी जताई। उधर, मेघा शुक्ला ने कहा कि पति के निधन के बाद जिंदगी में खुशियां उजड़ गई थीं। बेटे ने जन्म लेकर नई खुशी दी है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories