राष्ट्रीयमहिलाएं/बेटियाँ अपराध को नियंत्रण करने हेतु करें डटकर मुकाबला:जिलाधिकारी

महिलाएं/बेटियाँ अपराध को नियंत्रण करने हेतु करें डटकर मुकाबला:जिलाधिकारी

[object Promise]

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओ को जागरूक करने, उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाने के लिये लम्भुआ में जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

महिलाओं के साथ अपराध होने पर पुलिस करेगी तत्काल विधिक कार्यवाही-पुलिस अधीक्षक।

सुलतानपुर 20 अक्टूबर/मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं को जागरूक करने, उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाने के लिये आज लंभुआ में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला व बच्चों पर हो रहे अपराध पर हमारे देश में अलग से कानून बनाया गया है और उस पर तत्परता के साथ कार्यवाही भी हो रही है, इसके लिए पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करना आवश्यक है, जब वह जागरूक रहेंगी तो अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम रहेंगी। घर की महिलाएं अगर खुशहाल रहेंगी तो घर में खुशहाली आएगी। डीएम ने कहा कि अपराध को हम न छुपाएं और न ही चुप बैठे, बल्कि डटकर मुकाबला करें, जिससे अपराधियों को दंड दिलाया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस इंद्रधनुष कार्यक्रम चला रही है, इसके अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला सुरक्षा पर पुलिस हमेशा तत्पर है, किसी भी प्रकार का अपराध होने पर पुलिस तत्काल विधिक कार्यवाही करेगी। हम कोशिश करेंगे कि किसी भी महिला या बालिका के साथ कोई अपराध ना हो पर आपको यह आश्वासन जरूर दे रहा हूं कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराध पर कड़ी कार्रवाई करूंगा। उन्होंने कहा कि हमेशा समाज या राष्ट्र बनाएं की ऐसा अपराध ही ना हो। बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ हुए अपराधों के मामलों में पैरवी करके शीघ्र अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।कार्यक्रम का संचालन आशा बहू एवं पैरा लीगल वालंटियर श्रद्धांजलि झा ने किया।इस अवसर पर एसडीएम लम्भुआ रामअवतार, सीओ लाल चंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी रवि पाण्डेय, कोतवाल राजेश कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी मीरा कुशवाहा समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories