[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एचआईवी पीडि़त महिलाओं को किया गया जागरुक
राष्ट्रीय

एचआईवी पीडि़त महिलाओं को किया गया जागरुक

admin
Last updated: April 17, 2026 1:43 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बुलंदशहर। सीएमओ सभागार में शनिवार को एचआईवी पीडि़त गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही लाभार्थियों को पोषण आहार आहार और सुरक्षा सामग्री भी वितरित की गई। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सके और कोरोना से बचाव कर सके।
जिले में करीब ४२ एचआईवी पीडि़त महिलाएं है। जिनकी पहचान डिलीवरी के दौरान विभाग को हुई। पीडि़त महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वहीं, कोरोना काल चलने के दौरान पीडि़त कोरोना का शिकार न हो इसके लिए सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ममता संस्था द्वारा पीडि़त महिलाओं को पोषण आहार और सुरक्षा किट्स देकर जागरूक किया गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर न हो इसके लिए आवश्यक प्रोटीन एवं उचित खानपान की सामग्री प्लान इंडिया एवं गिव इंडिया की तरफ से दी गई।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए ३५ किलो खाद्यय सामग्री प्रत्येक लाभार्थी को दी गई। साथ ही बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए और समय-समय पर जांच कराने के साथ दवाई का सेवन करने के प्रति जागरूक किया गया। जिससे बच्चों के अंदर एचआईवी का संक्रमण न हो। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि प्लान इंडिया द्वारा प्रदेश में एचआईवी पीडि़त महिलाओं की सहायता करने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं।

अभियान के तहत मामिया ग्रुप द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया और मौजूद लाभार्थी को जीवन यापन करने के लिए और कोरोना से बचाव के लिए खाद्यय सामग्री दी गई। इस दौरान कोर्डिनेटर मोहम्मद आलम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरी प्रसाद, एनएचएम के डीएमएचसी हिमांशु सचदेवा, पीपीटीसीटी मीनाक्षी, परामर्शदाता संजय सिंह, पूजा यादव, लैब टैक्निसियन भूपेंद्र और फील्ड अधिकारी देवेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जहर बनाने से लेकर इन महिलाओ ने ऐसे तय किया अमृत बांटने तक का सफर
Next Article मीटिंग की समय सीमा 60 मिनट तक निर्धारित गूगल मीट के फ्री वर्जन में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?