राष्ट्रीयकुशीनगर में बाढ़ से सूखे हुए गन्ने का मुवावजा दिलवाने के...

कुशीनगर में बाढ़ से सूखे हुए गन्ने का मुवावजा दिलवाने के लिये भाकियू “अम्बावता” के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले अत्यधिक बरसात होने व तेज आधी आने से बरसात के वजह के कारण नाला की साफ सफाई न होने के वजह से किसानों का गन्ना 60 से 70

प्रतिशत खेतों में ही सुख गया है.जिसके वजह से किसानों के गाढ़ी कमाई का

रुपया डूब गया है.और किसान भूखमरी के कगार पर पहुंच कर असहाय नजर आ रहा

है। किसान अपने गन्ने के सहारे ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर परिवार का भरण पोषण करता है और शादी विवाह से लेकर घर की अन्य सभी जरूरतों को पूरा

करता है। किसान गन्ने की फसल लगाने में अपना पूरा जमा पूँजी लगा दिये है.और

जब खेत में ही गन्ना सूखने लगा है.एसे में आने वाले समय में किसान कर्जदार भी हो जायेगा है। एक तरफ तो सरकार का दावा है.कि हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगें मगर जब प्रकृति की मार पड़ती है.तो किसानों का कमर तोड़ने का भी कार्य करती है.समय से किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भी

नही मिल पाता है।
इस सिलसिले में किसान से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की जिला इकाई,कुशीनगर के जिलाध्यक्ष

रामचन्द्र सिंह के अगुवाई में सोमवार को मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय,कप्तानगंज को सौंपा । उक्त सौंपे गए ज्ञापन में जिक्र किया गया है जिले के किसानों का गन्ना जो 60 से 70 प्रतिशत खेतों में ही सुख गया है । उसकी जांच कराकर गन्ने का उचित मुवावजा जल्द से जल्द दिलवाया जाय । जबकि जनपद में जो बरसाती नाले है । उसकी साफ सफाई कराया जाय । ताकि बरसात में किसानों के फसलों का नुकसान न हो।

यदि ऐसा नही किया गया तो हमारा यूनियन जनपद के किसानों की माँग को लेकर सडक पर आने के लिये मजबूर होंगे.जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव चेतई प्रसाद, तहसील अध्यक्ष रामप्यारे शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जवाहर प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष रामअधार प्रसाद, मनिराज प्रसाद, राधे प्रसाद, चांदबली, समरेंद्र सिंह सैथवार, रामउग्रह चौधरी, धनंजय सिंह, इन्द्रासन यादव, अमर सिंह, विशाल सहानी, छेदी प्रसाद के साथ साथ अन्य किसान मौजूद रहे ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories