वीएम सिंह के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन से अलग होने की बात मानने से इनकार कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप आए ही क्यों थे, जब जाना था तो रात में चुपके से चले जाते।
गणतंत्र दिवस पर किसानों और पुलिस के बीच राजधानी दिल्ली में हिंसा देखने को मिली, जिसमें करीब 300 पुलिसकर्मियों से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 से ज्यादा किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 200 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

