राष्ट्रीयविश्व नदी दिवस – ग्रीन वारियर्स यमुना की दुखद स्थिति से दुखी

विश्व नदी दिवस – ग्रीन वारियर्स यमुना की दुखद स्थिति से दुखी

[object Promise]

आगरा । आगरा में रविवार को नदी प्रेमियों और ग्रीन वॉरियर्स ने एतमाउद्दौला व्यू-पॉइंट पार्क में विश्व नदी दिवस मनाया। इस दौरान यमुना नदी के एक हिस्से की सफाई की और भारत की प्रमुख नदियों के प्रबंधन के लिए एक केंद्रीय नदी प्राधिकरण के गठन की मांग करते हुए रैली निकाली।

प्रख्यात पर्यावरणविद और रिवर कनेक्ट अभियान के सदस्य देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा, “विश्व नदी दिवस जैसा खास दिन नदियों से जुड़े मूल्यों को याद करता है और दुनिया भर की नदियों के प्रबंधन के लिए पारंपरिक प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। कोविड -19 महामारी के कारण इस वार्षिक आयोजन में सार्वजनिक तौर पर लोगों को हिस्सा नहीं लेने दिया, लेकिन छोटे समूह इन गतिविधियों में शामिल हुए। इस मौके पर वेब-सेमिनारों के माध्यम से भारत में अधिकांश नदियों की दयनीय दुर्दशा को उजागर किया गया।”

यमुना मार्च के बाद वैदिक सूत्रम के चेयरमेन प्रमोद गौतम ने कहा, “अधिकांश नदियों को जलवायु परिवर्तन, औद्योगिक प्रदूषण, शहरीकरण और जनसंख्या विस्फोट से जुड़े दबावों का सामना करना पड़ रहा है। आजादी के सात दशक बाद भी भारत के पास नदियों के लिए एक स्पष्ट रोड मैप नहीं है।”

विश्व नदी दिवस की संस्थापक मार्क एंजेलो ने नदी कार्यकर्ताओं के लिए अपने संदेश में कहा, “कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वच्छ जल का बहुत महत्व है। इसीलिए दुनिया भर के लाखों-करोड़ों लोगों के सामने यह अवसर है कि वे साथ आकर इन स्वस्थ जीवंत जलमार्गों के महत्व को लोगों को समझाएं। नदियां सभी के जीवन का अभिन्न अंग हैं।”

आगरा में दैनिक यमुना आरती के महंत पंडित जुगल किशोर श्रोत्रिय ने एक बार फिर दिल्ली-आगरा के बीच नौका सेवा शुरू करने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के वादे की याद दिलाई।

ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि ताजमहल के पीछे यमुना के ऊपर एक आड़ बनाने की तत्काल आवश्यकता है ताकि इस शानदार मुगल स्मारक को वायु और जल प्रदूषण से नुकसान न हो।

आगरा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि योगी सरकार को ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की अपेक्षा उप्र की नदियों को बचाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

कार्यकर्ता राहुल राज ने कहा, “जिला प्रशासन ने आगरा को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित था, लेकिन सुबह नदी किनारे इसकी वास्तविकता देखी जा सकती है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories