राष्ट्रीयदो आदमी अपनी पत्नियों को बेंगलुरु जाने का बोलकर बैंकॉक गए, पुलिस...

दो आदमी अपनी पत्नियों को बेंगलुरु जाने का बोलकर बैंकॉक गए, पुलिस उनके घर पर लगाया क्वारंटाइन नोटिस

[object Promise]

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है. इसके साथ ही पुलिस हाल फिलहाल में विदेशों से लौटे लोगों के घरों के बाहर 14 दिन के क्वारंटाइन का नोटिस भी लगा रही है । इसी बीच हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने एक ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है । अपने इस ट्वीट के साथ अभिजीत नाम के शख्स ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें कुछ लोग और पुलिस नजर आ रही है ।

अपने ट्वीट में शख्स ने लिखा, ”दो आदमी अपनी पत्नियों को बेंगलुरु जाने का बोलकर बैंकॉक गए थे । दोनों के वापस लौटने के बाद पुलिस उनके घर गई थी और उनके घर पर क्वारंटाइन नोटिस लगाया था। पुलिस दोनों के ट्रैवल रिकॉर्ड देखते हुए उनके घर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आदमियों की पत्नियों को यह भी समझाया कि उन्हें क्वारंटाइन क्यों किया जा रहा है। ”

इसके बाद दोनों आदमियों का झूठ उनकी पत्नियों के सामने आ गया है। अब सोशल मीडिया पर लोगों को इस बात की चिंता हो रही है कि सच पता चलने के बाद दोनों की पत्नियों ने उनके साथ क्या किया और इस पर वो मजेदार ट्वीट भी शेयर कर रहे हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories