Bharat Jodo Yatra:- यात्रा में शामिल सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन

देश- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सांसद सांसद संतोख सिंह चौधरी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। वह पंजाब के जलन्धर से भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह सड़क पर गिर गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
कांग्रेस सांसद की मौत की पुष्टि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने की है। वहीं इस समय भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।