ओवैसी के गढ़ में मस्जिद पर चला बुलडोजर, मचा हंगामा हजारों लोग सड़क पर उतरे
Fri, 5 Aug 2022
| 
हैदराबाद: ओवैसी का गढ़ कहे जाने वाले हैदराबाद से सटे शमशाबाद में एक मस्जिद को गिरवा दिया गया है। मस्जिद के गिराए जाने के बाद यहां हंगामा मचा हुआ है। मुस्लिम समाज इसे सोची समझी कार्यवाही बता रहा है। मुस्लिम समाज ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की अनुमति इसमे शामिल हैं उनकी इजाजत के बिना यह सम्भव ही नहीं है।
वही अब मस्ज़िद को लेकर हैदराबाद में राजनीति शुरू हो गई है। खुद को मुस्लिम हितैषी कहने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि केसीआर ने हिन्दू वोट बैंक पर अपनी धाक जमाने के लिये ऐसा किया है उनके मन मे हिंदुओ के समर्थन का लालच है। अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी बड़े राजनेता का बयान सामने नहीं आया है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए और सुरक्षा की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है वही इस मामले से जुड़े कई लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मस्जिद का निर्माण 3 साल पहले करवाया गया था। इसमे बीते 2 साल से नमाज़ पढ़ी जा रही है। इस इलाके में 2016 में नगर निगम ने ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी को डेवलप करने का काम शुरू किया था। इस कॉलोनी में 95 फीसदी मुस्लिम और 5 फीसदी हिंदुओं ने जगह ली थी। बाद में इस जगह पर मस्जिद का निर्माण होने लगा और नमाज पढ़ी जाने लगी।
स्थानीय लोगो का कहना है कि यह मस्जिद गैर कानूनी है। जब मस्जिद से जुड़ा मामला कोर्ट पहुंचा तो नगर निगम ने इस मामले को संज्ञान में लिया। देर रात भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मस्जिद पर बुलडोजर चलवा दिया गया। मस्जिद गिरने के बाद हजारों मुस्लिम सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मस्जिद बचाओ तहरीक के अध्यक्ष अमजदुल्लाह खान ने दावा किया है कि मस्जिद को गिराना एक सोची समझी साजिश थी।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।