जोधपुर हिंसा को लेकर भाजपा कांग्रेस मे सियासी भिड़त जारी
Wed, 4 May 2022
| 
जोधपुर:- राजस्थान के जोधपुर में हुई हिंसा के बाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। दोनो इस हिंसा को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। जहां एक ओर अशोक गहलोत ने हिंसा का सम्पूर्ण दोष भाजपा के माथे मढ़ते हुए कहा है कि भाजपा देश मे हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर द्वेष की भावना फैला रही है और हिंसक माहौल उत्पन्न कर रही है।
वही अब भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि पुलिस दवाब में इस मामले की जांच कर रही है। हिंसा पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो रही है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो वह जलौरी गेट पर धरना देंगे और प्रशासन को इस मामले पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए मजबूर करेंगे।
उन्होंने आगे कहा पिछले कुछ समय से राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालो को प्रशासन की ओर से छूट मिली है। जोधपुर में जो घटना हुई है वह सुनियोजित तरीके से हुई है। स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद के स्मारक से भगवा झंडा हटाकर दूसरा झंडा लगाया गया। पुलिस मूक दर्शक बनी रही बिना सोचे समझे पत्रकारों पर लाठियां बरसाई गई। जो दशा जोधपुर में हुई वह कभी पहले नहीं हुई। लोगो पर उनके घर मे हमला हुआ। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई वह दबाव में रहकर काम कर रही है।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।