विपक्ष के वार पर RSS का पलटवार, यह वही पार्टी है जो देश बटवारे के लिये जिमेदारा है
Thu, 4 Aug 2022
| 
हर घर तिरंगा अभियान: पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बना है। 2 अगस्त से लोग अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगे की डीपी लगा रहे हैं। केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान को जमकर प्रमोट कर रही है। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी डीपी पर तिरंगे की फोटो नही लगाई। जब आरएसएस की डीपी नही बदली तो विपक्ष में मोदी सरकार पर तंज कसना शुरू किया।
वही अब आरएसएस ने विपक्ष के वार पर पलटवार करते हुए कहा है कि संघ पहले भी कह चुका है कि यह चीजे राजनीति की चीजें नही है। आरएसएस पहले ही हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत महोत्सव को अपना समर्थन दे चुका है। सभी को राजनीतिक लाभ छोड़कर अब आजादी का अमृतमहोत्सव मनाना चाहिए।
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, हम हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत मोहत्सव के साथ है। हम उन्हें पहले ही अपना समर्थन दे चुके हैं। अब सबको साथ मिलकर आजादी के 75 वर्ष का उत्सव मनाना चाहिए। यह चीजे राजनीति की नहीं है लोगो को इसमे राजनीति नही देखनी चाहिए। क्योंकि यह उत्सव हमारे देश का है और देश के उत्सव में सभी को एक साथ खड़े होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, मैं संघ के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वह भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लें। वही सोशल मीडिया पर डीपी न बदले जाने को लेकर हो रही आलोचनाओ पर उन्होंने बिना नाम लिये एक विशेष दल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, जो पार्टी आज सवाल उठा रही है वह देश के बटवारे की जिमेदारा है। वही डीपी लगाना एक प्रक्रिया है हम इसे अपने तरीके से मनाएंगे हम विचार कर रहे हैं हम इसे कैसे मनाएंगे। वही हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत काल को संघ का आरम्भ से समर्थन था और हैं।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।