state-news world-news viral-news business politics
Jan Sandesh Online is Hindi News
Home मनोरंजन राष्ट्रीय चुनाव समाचार webstories up-uttarakhand-news SUBSCRIBE
Home world-news viral-news business politics sports मनोरंजन राष्ट्रीय SUBSCRIBE
•  sugar cravings को कैसे नियंत्रित करें •  टीवी रियलिटी शो में सफलता की कहानियाँ •  उत्तर प्रदेश में परंपराओं का सामाजिक प्रभाव •  बिज़नेस के लिए CRM टूल्स का महत्व •  AI आधारित फोटो और वीडियो एडिटिंग •  राज्यों में किसानों की स्थिति •  अपने व्यवसाय की ऑनलाइन प्रतिष्ठा कैसे बढ़ाएं •  राज्यवार शिक्षा बजट का विश्लेषण
Home राष्ट्रीय GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव
BREAKING

GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

<p>नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों को चालू वित्तवर्ष में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के संग्रह में आई कमी की भरपाई के लिए उधार लेने के विकल्प सुझाए हैं। राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में वित्त मंत्रालय ने जीएसटी मुआवजे का भुगतान करने में केंद्र सरकार की कठिनाइयों का जिक्र किया है। [&hellip;]</p>

Author
By News Desk
31 August 2020
GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों को चालू वित्तवर्ष में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के संग्रह में आई कमी की भरपाई के लिए उधार लेने के विकल्प सुझाए हैं। राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में वित्त मंत्रालय ने जीएसटी मुआवजे का भुगतान करने में केंद्र सरकार की कठिनाइयों का जिक्र किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा 12 पेज में लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि मौजूदा आर्थिक स्थिति ऐसी है कि केंद्रीय राजस्व पर जीएसटी राजस्व के मुकाबले ज्यादा असर पड़ा है। अप्रत्यक्ष कर लेन-देन से जुड़ा है और गतिविधि के अनुपात में इसमें रिकवरी होती है, जबकि लाभ पर लगने वाले प्रत्यक्ष कर से प्राप्त राजस्व में मौजूदा हालात में भारी कमी आई है।

वहीं, मजदूरी और वेतन पर लगने वाले प्रत्यक्ष कर से प्राप्त राजस्व में भी भारी कमी आई है, जबकि आयात पर लगने वाले सीमा-शुल्क से प्राप्त राजस्व भी प्रभावित हुआ है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि महामारी की रोकथाम के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले को लेकर केंद्र सरकार के खर्च में इजाफा हुआ है। पत्र ने अनुसार, यह समस्या सिर्फ केंद्र की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय समस्या है।

मुआवजे का भुगतान करने को लेकर केंद्र सरकार की उधारी के सवाल पर मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार को इस साल पहले से ही बड़ी मात्रा में उधारी की जरूरत है।

पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों के यील्ड पर केंद्र की अतिरिक्ति उधारी का प्रभाव पड़ेगा, जिसका जिसके बड़े आर्थिक नुकसान हो सकते हैं।

जीएसटी मुआवजे की भरपाई के लिए केंद्र द्वारा राज्यों को सुझाए गए विकल्पों के अनुसार, अगर राज्यों द्वारा बाजार से उधारी से 2,35,000 करोड़ रुपये की कमी को पूरा करने का फैसला लिया जाता है कि तो अतिरिक्त बिनाशर्त उधारी की सीमा 0.5 फीसदी और कोरोना से राहत के तौर पर आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रदत्त 0.5 फीसदी की अंतिम बोनस किस्त अलग-अलग उपलब्ध नहीं होगी।

केंद्र सरकार ने पहले विकल्प के तौर पर राज्यों को भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से किफायती ब्याज दर पर 97,000 करोड़ रुपये की विशेष उधारी विकल्प दिया है। वहीं, दूसरे विकल्प के तौर पर केंद्र सरकार ने राज्यों को चालू वित्तवर्ष में 2,35,000 करोड़ रुपये के अनुमानित मुआवजे की कमी की भरपाई उधारी से करने की अनुमति दी है।

Author

News Desk

You Might Also Like

Related article

GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

Related article

GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

Related article

GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

Related article

GST में कमी की भरपाई करने का केंद्र ने राज्यों को दिया सुझाव

Follow US

| Facebook
| X
| Youtube
| Tiktok
| Telegram
| WhatsApp

Jan Sandesh Online is Hindi News Newsletter

Stay informed with our daily digest of top stories and breaking news.

Most Read

1

AI आधारित फोटो और वीडियो एडिटिंग

2

राज्यों में किसानों की स्थिति

3

अपने व्यवसाय की ऑनलाइन प्रतिष्ठा कैसे बढ़ाएं

4

राज्यवार शिक्षा बजट का विश्लेषण

5

माइंडफुल ईटिंग के फायदे

Featured

Featured news

भारतीय हस्तियों की जीवनियाँ

Featured news

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक महत्व

Featured news

व्यवसाय में सोशल प्रूफ का उपयोग

Featured news

टेक कम्युनिकेशन के नए साधन

Newsletter icon

Jan Sandesh Online is Hindi News Newsletter

Get the latest news delivered to your inbox every morning

About Us

  • Who we are
  • Contact Us
  • Advertise

Connect

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

Legal

  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms and Conditions
© 2025 Jan Sandesh Online is Hindi News. All rights reserved.