भारत में सुख तो पाकिस्तान में दुख, भारत विभाजन गलती

जनसंदेश ऑनलाइन ताजा हिंदी ख़बरें सबसे अलग आपके लिए

  1. Home
  2. राष्ट्रीय

भारत में सुख तो पाकिस्तान में दुख, भारत विभाजन गलती

भारत में सुख तो पाकिस्तान में दुख, भारत विभाजन गलती


देश- संघ प्रमुख मोहन भागवत पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा आजादी के बाद भी पाकिस्तान खुश नहीं है। आज पाकिस्तान के लोग यह मानते हैं कि भारत से पाक का अलग होना एक गलती है।

किशोर क्रांतिकारी हेमू कालाणी की जयंती के अवसर पर एक समारोह को सम्बोधित करते हुए मोहन भागवत बोले- देश के कई हिस्सों में सिंधी समाज के लोग रहते हैं। अखंड भारत सत्य है। आज पाकिस्तान भारत से अलग होकर दुखी है। हमको नया भारत बनाना है। भारत अभी खंडित है।
हम जिसे पाकिस्तान के नाम से जनाते हैं। उसके लोग आज अफसोस कर रहे हैं। भारत में सुख है पाकिस्तान में दुख है। पाकिस्तान भारत से अलग हुआ यह उन लोगों की जिद्द थी। जो सत्य है वह सदैव रहता है।
गलत ज्यादा वक्त तक नहीं टिक सकता। गलत टिकाऊ नहीं है। उन्होंने अपनी संस्कृति से रिश्ता तोड़ा अपने पूर्वजों से अलग हुए। एक ऐसा जीवन अपने लिए स्वीकार किया जो भारत से अलग है। लेकिन यह जीवन उनका सुख नहीं बना।
हम कहते हैं कि आप तैयार रहें। हम पाकिस्तान पर आक्रमण करने की बात का समर्थन नहीं करते। हमारी संस्कृति यह नहीं है। लेकिन हम अपनी रक्षा के लिए लड़ना जानते हैं।

Around The Web

राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश