बिना मेहरम के हज पहुँचेगी हजारों महिलाएं

जनसंदेश ऑनलाइन ताजा हिंदी ख़बरें सबसे अलग आपके लिए

  1. Home
  2. राष्ट्रीय

बिना मेहरम के हज पहुँचेगी हजारों महिलाएं

बिना मेहरम के हज पहुँचेगी हजारों महिलाएं


देश- हज पर जाने वाली महिलाओं के लिए इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि इस बार महिलाएं बिना पुरुष अभिभावकों के हज पर जा सकेगी।

सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक- इस साल 4,314 भारतीय मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम(पुरूष अभिभावक) के हज करने जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें साल 2018 के नियम में परिवर्तन किया गया। जिसके बाद अब हज जाने वाली महिलाओं के साथ पुरुष अभिभावक की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया।
नियम में बदलाव के बाद यह पहली बार है जब बिना मेहरम के इतनीं ज्यादा महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। बताते चलें हर साल पूरी दुनिया से 25 से 30 लाख हज यात्री सऊदी अरब में मक्का जाते हैं।

Around The Web

राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश