राजनीतिभाजपाइयों सावधान कल को शिंदे खुद को प्रधानमंत्री मोदी समझेंगे, करेंगे प्रधानमंत्री...

भाजपाइयों सावधान कल को शिंदे खुद को प्रधानमंत्री मोदी समझेंगे, करेंगे प्रधानमंत्री पद का दावा

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में जारी सियासी युद्ध के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की समस्याएं कम होने का नाम नही ले रही है। अभी हाल ही में जहां एकनाथ शिंदे की बगावत का बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद की कुर्सी त्यागनी पड़ी ओर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए। वही अब इस विषय पर उद्धव ठाकरे ने सामना में दिये एक इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मैं हैरान हूं कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नही बने।

मुझे यह नही समझ आ रहा है कि देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी पार्टी ने ऐसा व्यवहार क्यों किया है लेकिन मैं इस मामले पर ज्यादा गहराई से नही विचार करना चाहता हूं। क्योंकि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। उन्होंने आगे कहा उनकी पार्टी के पुराने प्रतिष्ठावान नेता अभी भी मेरे सम्पर्क मे है। लेकिन वह सच्चाई के साथ भाजपा परिवार का हिस्सा है।
मैं यह गलतफहमी बिल्कुल नही पैदा करना चाहता कि वह शिवसेना में आने वाले हैं। क्योंकि यह दावे अर्थहीन है लेकिन उन निष्ठावान नेताओ को इस समय भाजपा की रणनीति पच नही रही है वह यह नही समझ पा रहे हैं कि भाजपा क्या कर रही है। लेकिन फिर भी वह भाजपा के साथ ईमानदारी से खड़े हैं। उन्हों कहा उनके ऊपर एक बाहर के व्यक्ति को बिठाया गया। एकनाथ शिंदे के रूप में मुख्यमंत्री और अन्य पदों पर अन्य लोगो को बिठाना उन्हें रास नही आ रहा लेकिन फिर भी वह भाजपा के साथ निष्ठापूर्वक लगे हैं।
उन्होंने आगे शिंदे पर कटाक्ष किया ओर कहा, पाप का घड़ा भरता है ओर जब वह फूटता है तो सब बिखर जाता है। कल को महाशय खुद को नरेंद्र भाई मोदी समझेंगे। प्रधानमंत्री पद का दावा करेंगे। भाजपाइयों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा महाविकास आघाडी का प्रयोग गलत नही था लोगो ने खुले मन से स्वागत किया जब मैंने मुख्यमंत्री का पद त्याग तो लोगो की आंखों में आंसू थे मैं उनके यह आंसू व्यर्थ नही जाने दूंगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories