राजनीतिबृजभूषण शरद सिंह ने तोड़ी चुप्पी देखें क्या कहा ?

बृजभूषण शरद सिंह ने तोड़ी चुप्पी देखें क्या कहा ?

देश – भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी सासंद बृजभूषण शरद सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने आपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप का एक कविता कविता के माध्यम से जवाब देते हुए हुए कहा – जिस दिन मैं ये मसहूस करूंगा या समझ लूंगा कि मेरे में अब संघर्ष करने की क्षमता नहीं हैं उस दिन मैं मौत को अपने समीप देखना चाहूंगा. उन्होंने कहा, मैं ऐसी जिंदगी जीना पसंद नहीं करूंगा.” बीजेपी सांसद की ये कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उन्होंने आगे कहा – जिस दिन संघर्षों पर जाली लग जाएगी, जिस दिन जीवन की लाचारी मुझ पर तरस दिखाएगी उस दिन जीवन से मौत कहीं बढ़ जाएगी. जिस दिन मैं महसूस करूंगा कि मैं लाचार हूं, बेचारा हूं ऐसा जीवन जीना मैं पसंद नहीं करूंगा। 

जानकारी के लिए बता दें  विनेश फोगाट, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई स्टार पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और वे जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories