राजनीतिबजट की वो घोषणा जो मजबूत करेगी बीजेपी का वोट बैंक

बजट की वो घोषणा जो मजबूत करेगी बीजेपी का वोट बैंक

देश– कल मोदी सरकार के कार्यकाल का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। बजट में कई राहत भरी योजनाओं की घोषणा की गई। सूत्रों का कहना है कि आम बजट आम आदमी के लिए काफी राहत भरा साबित हुआ है।
वहीं बजट में की गई कुछ घोषणाएं ऐसी भी थीं जिनका सीधा संबंध राजनीति से बताया जा रहा है। विशेषज्ञ का कहना है कि केंद्र सरकार की यह घोषणाएं 2024 के आम चुनाव को साधने के उद्देश्य से गढ़ी गई हैं।

जानें बजट की उस घोषणाओं के बारे में जिनका राजनीति से है सीधा संबंध-

अगर हम वित्त मंत्री की सबसे पहली घोषणा की बात करें तो वह है मुफ्त राशन योजना के परिपेक्ष्य में की गई घोषणा। इस योजना के तरह कोरोना काल के दौरान से गरीबी रेखा के नीचे काम करने वाले लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं कल बजट सत्र में इस योजना के लिए वित्त मंत्री ने दो लाख करोड़ रूपए ख़र्च करने की घोषणा की।
यह घोषणा सीधे तौर पर वोट बैंक को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस योजना के माध्यम से मोदी सरकार आर्थिक रूप के कमजोर लोगों के बीच अपनी मजबूत छवि विकसित करेगी और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को साधेगी।
जानकारों का कहना है कि आर्थिक रूप के कमजोर लोगों के लिए मोदी सरकार वरदान साबित हुई है। लोगों को इस योजना से सिर्फ राशन नहीं अपितु राहत मिल रही है और यह राहत आगामी समय में मोदी सरकार के लिए वरदान बन जाएगी व आम जनता का विश्वास मोदी को सत्ता में लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories