राजनीतिIT Raid on BBC: बीबीसी दफ्तर पर पड़ा छापा, होने लगी राजनीति भाजपा...

IT Raid on BBC: बीबीसी दफ्तर पर पड़ा छापा, होने लगी राजनीति भाजपा का आया बयान विपक्ष ने केंद्र को बताया जिम्मेदार

IT Raid on BBC:- बीते दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डाक्यूमेंट्री आई तो बवाल मच गया। साल 2002 में हुए गुजरात दंगे का इतिहास ताजा हो गया। भारत सरकार ने आईटी नियमों के तहत बीबीसी की डाक्यूमेंट्री को बैन करवा दिया। लेकिन इसके बाद भी बीबीसी की डाक्यूमेंट्री की स्कीनिंग कई यूनिवर्सिटी में की गई।
लेकिन आज टैक्स चोरी के मामले में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा पड़ा। यह छापा करीब 11:30 बजे पड़ा। दफ्तर में मौजूद सभी कर्मचारियों के फोन को सीज कर दिया गया और जांच आरम्भ हुई। दफ्तर में मौजूद कम्प्यूटर को खंगाला गया। 
ब्रिटेन की सरकार ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम इसपर अपनी नजर गढ़ाए हुए हैं। जांच के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा। बीबीसी ने दूसरी शिफ्ट में आने वाले कर्मचारियों को आज जांच के चलते छुट्टी पर भेज दिया है। अब अगले आदेश तक बीबीसी की टीम वर्क फ्रॉम होंम करेगी।
क्या बोला आयकर विभाग-
आयकर विभाग का कहना है कि बीबीसी द्वारा ट्रांसफर प्रोसेसिंग नियम द्वारा गैर अनुपालन हस्तांतरण मूल्य निर्धारण मानदंडों का उल्लंघन किया गया है। इसके साथ ही जानबूझकर मुनाफे की राशि को डायवर्ट किया गया है। बीबीसी वर्षों से नियमों का उल्लंघन कर रही है। उसी के फलस्वरूप बीबीसी को नोटिस जारी किए गए हैं और आयकर विभाग का छापा उनके ऑफिस पर पड़ा है।
क्यों हो रही है राजनीति-
विपक्ष का दावा है कि बीबीसी ने गुजरात दंगे के परिपेक्ष्य में डाक्यूमेंट्री बनवाई थी। केंद्र सरकार इसी के फलस्वरूप बीबीसी पर हमलावर है। बीबीसी के दफ्तर में हुए छापेमारी का सीधा संबंध डाक्यूमेंट्री से है।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा- विनाशकाले विपरीत बुद्धि। जयराम रमेश कहते हैं कि हम अदानी मामले में उक्त जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन लोग बीबीसी के पीछे पड़े हैं। 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोलते हैं- मोदी सरकार ने कई बार प्रेम की स्वतंत्रता पर हमला किया है। यह बुलंद आवाजों को दवाने का प्रयास है। अगर संस्थाओं का उपयोग विपक्ष और मीडिया पर हमला करने के लिए किया जा रहा है तो लोकतंत्र को जीवित नहीं रखा जा सकता है। लोग इसका प्रतिरोध करेंगे। यह अघोषित आपातकाल है।
क्या बोली बीजेपी-
बीजेपी ने बीबीसी को सबसे भ्रष्ट कॉर्पोरेशन बताया है। बीबीसी पर जो भी कार्यवाही हो रही है वह संविधान के नियमों के तहत है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इंदिरा गांधी के दौर को याद करते हुए कहा- उन्होंने भी बीजेपी पर प्रतिबंध लगाया था।
उन्होंने आगे कहा, भारत संविधान के मुताबिक चलता है। भारत मे कानून व्यवस्था है। आयकर विभाग को पिजरे का तोता नहीं है। केंद्र में मोदी सरकार है। आयकर विभाग अपना काम कर रहा है। भारत मे मीडिया स्वतंत्र हैं। अगर मीडिया ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डर किस बात का है। 
अगर हम ध्यान दें तो बीबीसी का थीम कांग्रेस के थीम से मिलता जुलता है। बीबीसी पर कार्यवाही चल रही है तो विपक्षी दल जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह बात समस्त भारत वासियों के लिए चिंता का विषय है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories