राजनीतिJP Nadda : हम कर्नाटक में बदलेंगे इतिहास, बीजेपी छोड़ने वालों का...

JP Nadda : हम कर्नाटक में बदलेंगे इतिहास, बीजेपी छोड़ने वालों का कोई भविष्य नहीं

JP Nadda on Jagadish Shettar leaving BJP: कर्नाटक में चुनाव नजदीक है। सत्ताधरी बीजेपी बार-बार दावा कर रही है कि वह कर्नाटक में सत्ता वापसी करेंगे। वहीं अब इस बात पर मुहर लगाते हुए जेपी नड्डा ने कहा- हम सत्ता में वापसी करेंगे और कर्नाटक का इतिहास बदलेंगे। कर्नाटक में पांच साल में सत्ता परिवर्तन का इतिहास रहा है लेकिन इस बार यह नहीं होगा। 

वहीं मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान नड्डा ने कहा- कुछ नेता बीजेपी छोड़कर चले गए हैं। उनके जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। चुनाव के वक्त जो नेता पार्टी छोड़ता है वह कभी फला-फूला नहीं है। कोई व्यक्ति अगर पार्टी छोड़ता है तो उस समय वह अपनी विचारधारा से संघर्ष करता है। असल में दलबदलू इंसान का कोई भविष्य नहीं होता है। 

उन्होंने आगे कहा – 1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आई है।  लेकिन इस बार इतिहास दोहराया जाएगा। कर्नाटका में पुनः बीजेपी की सत्ता आएगी। हमने कई राज्यों में इतिहास बदला है उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में हमारी सरकार ने वापसी की।  मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है मोदी ने देश को सकारात्मक दिशा दी है। लोग आप मोदी को अपना एस्पिरेशन मानते हैं। 

कांग्रेस पर बरसते हुए नड्डा बोले- उनका भ्रष्टाचार से पुराना रिश्ता है। जनता उनके बारे में अच्छे से जानती है। उनको र्कावती लेआउट घोटाला, भर्ती घोटाला, भूमि उपयोग परिवर्तन घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला पर जवाब देना चाहिए, हर कोई उनके बारे में जानता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास एक शक्तिशाली और विश्वसनीय ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ प्लेटफॉर्म है। 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories