राजनीतिमोदी ने किसान और आम आदमी को ठगा

मोदी ने किसान और आम आदमी को ठगा

National:- किसान आंदोलन से सुर्खियों में रहे किसान नेता राकेश टिकैट हर मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखते हैं। अभी हाल ही में जहां इन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया ओर यह युवाओं के समर्थन में उतरे। वही अब इन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है। राकेश टिकैट ने मोदी सरकार पर किसानों और आम आदमी को ठगने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कृषि उपज को पूंजीपतियों के हवाले कर मोदी सरकार ने किसान-आम जनता को ठगा। गेहूं खरीद में प्राइवेट प्लेयर्स ने काटी चांदी।अब नॉन ब्रांडेड आटा चावल सूजी पर जीएसटी लगा गरीब के मुंह से छीना निवाला। इससे किसान और गरीब दोनों मरेंगे। हकों के लिए आंदोलन ही एक रास्ता। उन्होंने यह ट्वीट आय दिन बढ़ती महंगाई के परिपेक्ष्य में किया है।
 

 

राकेश के ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया:-

एक यूजर कहता है कि ₹2 किलो की प्याज टमाटर और आलू ₹50 किलो बिकती है तब आंख बंद करके सोते रहते हो क्यों नहीं सोचते हो यह नफा क्यों कौन कम रहा है किसानों की कोऑपरेटिव भी बना सकते हो मंडी वाले कितना लूटेंगे आपको। लूटने क्यों दे रहे हो मंडी के खिलाफ आंदोलन चलाओ। वही एक दूसरा यूजर किसान आंदोलन को इंगित करते हुए कहता है कि भारत के’क्षेत्रपति समाज'(किसान कौमों जमींदार भूमिस्वामी समुदाय)ने पिछले वर्ष अद्भूत शांति पूर्वक अन्दोलन से सरकार को झुका दिया था. फैसला वापिस लेने के लिये.अब फिर सरकार एक और हठयोग पर अडी है जो सीधे क्षेत्रपती वर्गों की पीढ़ी को अधिकारों से वंचित करने की योजना दिखायी दे रही है।
वही एक यूजर बोलता है कि अभी अभी खत्म हुए आन्दोलन पर आपने जितना खर्च कराया,उतना खर्च में किसानों के भले के लिए बहुत कुछ किया जा सकता था। अगर किसानों का भला चाहते हैं तो उनके भले के लिए खर्च कीजिए,आपनी राजनीति के लिए उनको ढाल मत बनाइए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories