राजनीतिरामचरितमानस पर प्रश्न उठाने वाले मनुष्य नहीं हो सकते : सम्राट चौधरी

रामचरितमानस पर प्रश्न उठाने वाले मनुष्य नहीं हो सकते : सम्राट चौधरी

रामचरितमानस :- बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राजद और जनता दल यूनाइटेड पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रामचरित मानस और भगवान श्री राम पर प्रश्न उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रामचरित मानस तो देश की आत्मा है। जीते भी है तो भगवान राम की पूजा करते हैं और मरते समय भी हे राम कहते हैं।

भाजपा नेता चौधरी ने कहा कि राम तो इस देश के संविधान में हैं और उन्हीं के आदर्श पर देश चलता है। रामचरितमानस देश की आत्मा है और उसपर प्रश्न उठाने वाला पापी है, वह मनुष्य नहीं हो सकते। ऐसे लोग राक्षसरूपी मनुष्य बनकर पृथ्वी पर आये हैं। पटना प्रदेश कार्यालय में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधान पार्षद चौधरी ने कहा कि राजद राज्य में जातीय उन्माद फैलाना चाहता है, क्योंकि वह जानती है कि इसके बिना सत्ता नहीं मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि राजद इसीलिए जाति- जाति खेल रही है। चौधरी ने कहा कि राजद पूरी तरह कन्फ्यूज है। वह समझ नहीं पा रही है कि लालू की विचारधारा पर चले कि तेजस्वी यादव की। राजद ऊंची जातियों और समाज को गाली देने का काम पहले भी करती थी, अब भी कर रही। धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा, जातीय गठबंधन बनाने का प्रयास हो रहा। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि तेजस्वी लालू प्रसाद के उतराधिकारी है। लालू प्रसाद के पास वोट है लेकिन तेजस्वी तो अभी राजनीति में ‘बउआ’ (बच्चा) हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बिहार में राजनीति रूप से दो ही सामंती नीतीश कुमार और लालू प्रसाद बचे हैं। उन्होंने कहा कि समता पार्टी की स्थापना राजद को हटाने के लिए हुई थी, लेकिन नीतीश फिर से उसे सत्ता तक ले आए, इसलिए भाजपा नीतीश मुक्त बिहार बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश की राजनीतिक हैसियत भी समाप्त हो गई है इसलिए वे कुछ निर्णय नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि नीतीश सिर्फ कट पेस्ट वाले नेता रह गए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories