राजनीतिसोनिया गांधी ने जनादेश के लिए कर्नाटक को दिया धन्यवाद, बालीं :...

सोनिया गांधी ने जनादेश के लिए कर्नाटक को दिया धन्यवाद, बालीं : विभाजनकारी राजनीति हुई खारिज

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कर्नाटक की जनता को पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया। इसी के साथ सोनिया गांधी ने कहा कि राज्य की जनता ने विभाजनकारी और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज दिया। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी रहेगी। उन्हें इस बात का भी गर्व है कि पहली कैबिनेट ने लोगों दी गई पांच गारंटियों को लागू करने को मंजूरी दी है।

सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “कांग्रेस पार्टी को इतना ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए मैं अपने दिल से कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। यह जनादेश जन-समर्थक सरकार के लिए है। यह जनादेश गरीब-समर्थक सरकार के लिए है।” सोनिया गांधी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह विभाजनकारी राजनीति और भ्रष्टाचार की अस्वीकृति है। उन्होंने राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि आज शपथ लेने वाली कांग्रेस सरकार अपने द्वारा किए गए वादों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगी।”

उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि पहली कैबिनेट बैठक में हमारी पांच गारंटी को तत्काल लागू करने की मंजूरी दे दी गई है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। जय हिंद।” कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जिन पांच गारंटियों का वादा किया था, (गृहलक्ष्मी) घर की महिला प्रमुख को 2000 रुपये। (गृह ज्योति) बीपीएल परिवार को 200 यूनिट तक फ्री बिजली। (अन्न भाग्य) बीपीएल परिवार को 10 किलोग्राम चावल। (शक्ति) महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा। (युवा निधि) बेरोजगार ग्रेजुएट को दो साल तक 3,000 रुपये प्रति महीना और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति महीना आदि।

सिद्दारमैया के कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डी.के. शिवकुमार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सोनिया गांधी का यह बायान आया है। इन दोनों के अलावा आठ और मंत्रियों ने शनिवार को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम याचुरी, सीपीआई महासचिव डी. राजा, एनसीपी के दिग्गज शरद पवार शपथ समारोह में शमिल हुए।

तमिल सुपरस्टार कमल हासन, कन्नड़ सुपर स्टार शिवराज कुमार, लोकप्रिय अभिनेता दुनिया विजय, अभिनेत्री से नेता बनीं राम्या, अभिनेत्री निश्विका नायडू, वरिष्ठ अभिनेत्री से नेता बनीं उमाश्री और फिल्म निर्देशक, निर्माता वी. राजेंद्र सिंह बाबू भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 66 पर सिमट गई और जेडी-एस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories