राजनीतियह घोटाला सिर्फ अदानी का नहीं, यह सरकार की मिलीभगत है

यह घोटाला सिर्फ अदानी का नहीं, यह सरकार की मिलीभगत है

देश:- गौतम अदानी के विरोध में कल यानी 6 फरवरी को कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एमएलसी कार्यालय के बाहर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई राजनेता मौजूद रहे। 

गहलोत ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह घोटाला सिर्फ अदानी का नहीं है। यह केंद्र और उनकी मिलीभगत से हुआ है। आजादी के बाद से यह अदानी का सबसे बड़ा घोटाला है। देश की जनता के 4 लाख करोड़ से अधिक रुपये अदानी की संपति में बर्बाद हो गए हैं।
वहीं कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तो सभी हदें पार कर दीं हैं। वह कह रही हैं कि छोटे मोटे उतार चढ़ाव तो शेयर बाजार में आते ही रहते हैं। राहुल गांधी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि अदानी समूह को सरकार गैर कानूनी तरीके से मदद कर रही है। वहीं हम तब तक यह प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक कोई इस मामले पर कार्यवाही नहीं होगी।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories