राजनीतिजब मोदी ने गांधी- नेहरू सरनेम पर उठाया सवाल तो राहुल ने...

जब मोदी ने गांधी- नेहरू सरनेम पर उठाया सवाल तो राहुल ने कहा-देखो

देश:- संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने अदानी का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार से सवाल किए। वहीं नरेंद्र मोदी ने सदन में यूपीए सरकार के समय हुए घोटाले को इंगित करते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और इस बीच गांधी परिवार द्वारा नेहरू सरनेम इस्तेमाल न करने को लेकर सवाल पूछा।

पीएम ने कहा था- अगर किसी कार्यक्रम के दौरान नेहरू का नाम हमसे छूटता है। तो बवाल मच जाता है। कुछ लोग गुस्से से आग बबूला हो जाते हैं। हम इसे ठीक कर लेंगे क्योंकि वह हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। लेकिन मुझे यह नहीं समझ आता कि उनकी पीढी के एक व्यक्ति को नेहरू सरनेम के इस्तेमाल से क्या आपत्ति है।
पीएम के इस बयान पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है- राहुल गांधी कहते हैं अगर आप बिना किसी साक्ष्य के किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी करते हैं। किसी का अपमान करते हैं तो उस व्यक्ति के भाषण के कुछ हिस्से रिकॉर्ड से हटाए जाते हैं।
मैन जो भी बोला वह सबूत के साथ बोला, शालीनता से बोला। लेकिन मैं यह उम्मीद नहीं रखता हूँ कि मेरा भाषण रिकॉर्ड में रहेगा। सदन में उस समय मेरा अपमान प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। वह मेरे सरनेम पर सवाल उठाते हैं। वह पूछते हैं मेरे सरनेम नेहरू क्यों नहीं है। लेकिन उनके भाषण को रिकॉर्ड से नहीं हटाया जाएगा। लेकिन यह सब बातें मतलब की नहीं हैं। क्योंकि सच एक समय सामने आ ही जाता है।
उन्होंने आगे कहा, बातों को समझना आसान है। मेरा और उनका भाषण सुन लेना आप। मैं बोल रहा था तो तथ्य थे। लेकिन जब वह बोल रहे थे तो उनका मुह सुख रहा था। वह बार-बार पानी पी रहे थे। वह मुझसे भयभीत थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories