राजनीतिक्यों पुरानी पेंशन योजना का जिक्र करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने...

क्यों पुरानी पेंशन योजना का जिक्र करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने की मनमोहन सिंह की तारीफ

देश- विपक्ष बार-बार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा करने जनता को लुभाने की कवायद में जुटा हुआ है। वहीं अब ओल्ड पेंशन स्कीम के परिपेक्ष्य में मनोहर लाल खट्टर ने एक ऐसा बयान दिया है जो वास्तव में विचारणीय है।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर देश में ओल्ड पेंशन योजना लागू हो गई तो देश दिवालिया हो जाएगा। केंद्र इसे लागू नहीं कर सकता है। क्योंकि इसके परिणाम सकारात्मक नहीं हैं। यह साल 2020 तक देश को बर्बाद कर देगी। अब राजस्थान सरकार भी ओल्ड पेंशन स्कीम से पीछे हट गई है। आज के समय मे यह सिर्फ एक राजनीतिक घोषणा बची है।
वह आगे बोले, मैंने केंद्र सरकार के एक अधिकारी का व्हाट्सएप मैसेज पढा। उसमें साफ लिखा था कि यदि पुरानी पेंशन योजना लागू होती है तो साल 2030 तक देश दिवालिया घोषित हो जाएगा। 
वहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा वह एक अच्छे अर्थशास्त्री हैं उन्हें सही गलत का ज्ञान है। साल 2006 में उन्होंने संसद में पुरानी पेंशन योजना का विरोध किया था और कहा था कि कर्मचारियों को वेतन देने के साथ यह सम्भव नहीं है। अगर यह करना है तो बाकी के सभी काम रोकने पड़ेंगे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories