देश- उत्तरप्रदेश में राम चरित मानस को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वर्ण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहीद जगदेव जन्म शताब्दी समारोह के दौरान राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा- हिन्दू धर्म मे वर्ण व्यवस्था का जम्म कैसे हुआ। यह किसने बनाई है। कुछ लोग अपने वर्ण को सर्वश्रेष्ठ बोलते हैं और जिनकी संख्या सबसे अधिक है उन्हें निम्न बताते हैं।
उन्होंने आगे कहा, यह लोग हमपर सवाल उठाते हैं। लेकिन जब हमारे निम्न वर्ग से कुछ लोग पढ़ लिख जाते हैं। तो यह वर्ण व्यवस्था पर सवाल उठाते है। तो यह अपने हिसाब से काम करते हैं। एक ओर यह दावा होता है कि हम सब हिन्दू हैं जब हम सब हिन्दू हैं तो यह बड़ा-छोटा दावा कैसा है।
हिन्दू धर्म मे एक वर्ण स्वयं को सर्वश्रेष्ठ बताता है और एक वर्ण को निम्न बताता है। यह दोहरी मानसिकता है। यह संविधान पर प्रहार है। यह विचारधारा समाज, संस्कृति और मानवता के विरुद्ध है। अगर समाज मे सभी को समान भाव से नहीं देखा जाएगा तो समाज मे समस्याएं उत्पन्न होती रहेगी। समाज का विकास सभी के साथ से सम्भव है।