राजनीतिक्या बीजेपी के गले की फांस बन जाएंगे अखिलेश यादव

क्या बीजेपी के गले की फांस बन जाएंगे अखिलेश यादव

देश– कहते हैं अगर राजनेता पढ़ा लिखा हो तो वह देश का विकास करता है। जब शिक्षत व्यक्ति उच्च पद पर होता है तो वह शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन देश की राजनीति में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई नेता पढ़ लिखकर देश के हित हेतु सोचे। वैसे तो देश में कई राजनेता हैं जो काफी पढ़े लिखे हैं। उनके अंदाज की दुनिया कायल है। 

अगर बात उत्तरप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की करें तो यह राजनीति के नए खिलाड़ी हैं और प्रयोग करना मानों इनका पेशा बन गया है। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यह युवाओं के प्रिय नेता हैं। साल 2012 में जब चुनाव हुआ तो युवा नेतृत्व और युवा सोच से लोकप्रियता हासिल की। 
अखिलेश यादव का यह पैतरा काम किया। सामाजवादी पार्टी को बहुमत मिला। अखिलेश उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।यहां से मानों अखिलेश की जिंदगी बदल गई। लोकप्रियता मिली लेकिन परिवार में बैर हुआ। चाचा भतीजे का विवाद जगजाहिर हो गया। अखिलेश को बार-बार हार का मुह देखना पड़ा। 2017, 2019 और 2022 में समाजवादी पार्टी कक बीजेपी के सामने हारना पड़ा। हां ये सत्य है कि 2022 में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और मजबूती के साथ उभरी।

2024 में क्या करेंगे अखिलेश-

साल 2024 के लोकसभा चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। विपक्ष बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहता है। वहीं अब सब यह जानने की कोशिश में हैं कि क्या अखिलेश यादव विपक्ष के साथ मिलकर ताल ठोकेंगे। 
अखिलेश की रणनीति पर।ध्यान केंद्रित किया जाए तो वह मायावती के फिक्स वोट बैंक में सेंध लगाने की कवायद में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा कि चुनाव से पूर्व अखिलेश यादव दलितों को साध कर अपना दांव खेल देंगे। इसकी पुष्टि तब हुई जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक जनसभा में कहा मायावती काशीराम के आदर्शों से भटक गई हैं। अब बसपा का सफाया हो गया है।
उन्होंने साल 1993 के चुनाव को याद किया और कहा आज स्थिति उसी दौर की तरह है। जब काशीराम और मुलायम मिले थे तो भाजपा की हार हुई थी। कल्याण सिंह ने इस्तीफा दिया था। भाजपा को यकीन था कि वह सत्ता में वापसी करेंगे। लेकिन मिले मुलायम काशीराम हवा में उड़ गए जय…..? की हार हुई।
वहीं अब अखिलेश यादव भी उसी मार्ग पर हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ का मानना है कि अगर अखिलेश को दलित वोट बैंक का समर्थन मिलता है तो उत्तरप्रदेश में अखिलेश की पार्टी का दम दिखेगा और बीजेपी के लिए अखिलेश फांस से बन जायेंगे। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories