देश- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट प्रस्तुत किया। वहीं अब बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसे दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार बताया। वहीं अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा यह बजट बिहार के लिए कुछ नहीं लेकर आया।
उन्होंने कहा, यह बजट शून्य है। इसमें बिहार के लिए कुछ नहीं है। केंद्र में बिहार के जो भी सांसद हैं उन्हें डूब जाना चाहिए। यूपीए की सरकार में बिहार के लिए जो दिया जाता था उसकी तुलना में इस सरकार ने कुछ नहीं किया। बजट में रेलवे, किसान किसी के लिए कुछ नहीं आया।
भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। इसकी आड़ में यह जनता को संविधान से विमुख कर रहे हैं। इन लोगों ने नाम बदलने के अलावा कोई अन्य काम नहीं किया है। इन्होंने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। लेकिन यह टैक्स में छूट देखर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।
बजट में कई लोकलुभावन घोषणा की गई। लेकिन वास्तव में यह जमीनी स्तर पर कैसे लागू होंगी यह कोई नहीं जानता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से सिर्फ इंश्योरेंस कम्पनियों को फायदा हुआ है न की किसानों को।