राजनीतिजानें बजट के माध्यम से कैसे चुनाव साधेगी भाजपा

जानें बजट के माध्यम से कैसे चुनाव साधेगी भाजपा

देश- मोदी सरकार के कार्यकाल का आज यानी 1 फरवरी को अंतिम बजट पेश होने जा रहा है। बजट से आम आदमी व व्यापारी वर्ग को कई उम्मीदें हैं। वहीं अगर हम राजनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो इस बार के बजट में सरकार जनता पर अधिक फोकस करेगी व प्रत्येक व्यक्ति के हित को ध्यान में रखते हुए बजट की घोषण करेगी।
सरकार की इस रणनीति का सीधा मतलब चुनाव से है। क्योंकि साल 2023 से 24 के बीच नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पुनः सत्ता हासिल करने का प्रयास करना है। जानकारों का कहना है कि सरकार मिडिल क्लास को खुश करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। क्योंकि यही उनका वोट बैंक है और उनकी सत्ता में वापसी का मार्ग।
जानकारों का कहना है कि आज के बजट में टैक्स से लेकर महंगाई के संदर्भ में कई बड़ी घोषणा होंगी। इसके साथ ही सरकार किसानों के हित हेतु कई बड़े और बेहतरीन फैसले ले सकती है। क्योंकि इनका सीधा सम्बंध आम आदमी से है और आम आदमी बीजेपी के सत्ता में रहने की नींव। अब देखना यह है कि बीजेपी आम आदमी पर आज के बजट में क्या दांव खेलेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories