[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोक सभा की कार्यवाही फिर 2 बजे तक स्थगित
politics

लोक सभा की कार्यवाही फिर 2 बजे तक स्थगित

admin
Last updated: April 17, 2026 11:58 am
admin
Share
SHARE

लंदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर माफी की मांग और अडानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी घमासान की वजह से गुरुवार को भी लोक सभा की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई। हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। गुरुवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीदों- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पूरे सदन की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। लोक सभा के सभी सांसदों ने इन अमर शहीदों की वीरता, शौर्य, देशभक्ति और शहादत को नमन करते हुए सदन की तरफ से मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। सदन ने तीन पूर्व सांसदों के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद लोक सभा अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की, सदन में हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी खड़े होकर कुछ बोलते नजर आए। नारेबाजी के बीच लोक सभा स्पीकर बिरला ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी माननीय सदस्य को सदन में बोलने से नहीं रोका है। नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत सदस्य ने पहले भी अपनी बात सदन में रखी है और आगे भी इन्ही नियमों और प्रक्रियाओं के तहत वे बोलने की इजाजत देंगे।

दोनों पक्षों की तरफ से लगातार चल रही नारेबाजी के बीच उन्होंने बार-बार अनुरोध किया कि सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही को सुचारू ढंग से चलने दिया जाए, इसके बाद वो बोलने का मौका देंगे। बिरला ने बार-बार सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि देश चाहता है सदन चले, उनके मुद्दों पर चर्चा हो, उनकी कठिनाइयों पर चर्चा हो। लेकिन क्या आप (हंगामा कर रहे सांसद) नहीं चाहते कि यह सदन चले? लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों की तरफ से लगातार नारेबाजी होती रही और इसके बाद बिरला ने यह कहते हुए लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया कि आप लोग (हंगामा कर रहे सांसद) सदन चलाना नहीं चाहते हैं।
 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rahul Gandhi 2 Years Jail Sentence: चार साल पुराना है मामला, सरनेम पर दिया था बयान
Next Article क्या टूट जाएगा कांग्रेस का सपना बिखरेगी विपक्ष एकता

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?