भगवा हुआ भविष्य

सुबह का समय था। नुक्कड़ पर बुजुर्गों का गुट बैठा हुआ था। अखबार मोदी, अतीक और राहुल से पटा हुआ था। चर्चा इंदिरा गांधी के दौर की हो रही थी। कई लोगों का कहना था कि उन्होंने कितनी सहजता से जनता से जुड़कर सत्ता चलाई। आज से पहले ऐसी चीजें कभी देंखने को नहीं मिलीं कि राजनीति में किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन पर प्रहार हो। 

अब हमें विचार करना चाहिए कि 2024 में किसकी सरकार बनाई जाए। तभी एक नौजवान आता है कहता है दादा इसमें सोचना क्या है 2024 में पुनः भगवा सरकार बनाई जाएगी। देश भगवा के नेतृत्व में सुरक्षित है। आज हर ओर हिन्दू का बोलबाला है अगर हम भगवा का साथ निभाएंगे तो हमारा भारत हिन्दू राष्ट्र होगा। हर तरफ हिन्दू का बोलबाला होगा। 
तभी एक आवाज आती है इससे भविष्य में क्या फायदा होगा। जवाब मिलता है हिन्दू का। फिर सवाल उठता है मुस्लिम और अन्य समुदाय के लोगों का क्या होगा। जवाब मिलता है उनकी कट्टरता खत्म होगी। युवाओं के ऐसे प्रश्न में मन मे कई प्रश्नचिन्ह लग गए। वास्तव में अब देश का युवा किस दिशा में जा रहा है। क्या उसका भविष्य सिर्फ भगवा तक सीमित है? 
आज युवा भगवा में इतना विलीन है कि उसे यह नहीं दिखाई देता कि उसका भविष्य किस दिशा में जा रहा है। जो युवा देश के विकास की रीढ़ माना जाता है। वह आज अपना भविष्य पत्थर, हिंसा, नफरत और हिन्दू मुस्लिम करने में देख रहा है। गले मे भगवा अंगवस्त्र डाल कर हर चौराहे पर सोशल मीडिया की लड़ाई लड़ रहा है। उसे किसी भी नेता का बयान प्रभावित कर देता है। डेमोक्रेसी का अर्थ मानों युवा भूल गया है। उसका एक मकसद अपनी बात को सही ठहराना है। 

कैसे भगवा बना भविष्य-

राजनीति में धर्म को जो जितने अच्छे से जोड़ता है। उतना प्रभावी होता है। समाज को अगर किसी एक विचारधारा की तरफ मोड़ना है तो उसे राजनीति का चूरन चटा देना चाहिए। बीजेपी यह बात बहुत पहले ही समझ गई थी। सभी राजनीतिक दल जब जाति की राजनीति कर रहे थे तब बीजेपी ने धर्म कार्ड को अपना हथियार बनाया। लोगों को जाति से नहीं धर्म से स्वयं से बांध लिया। 
साल 2014 में बीजेपी की सरकार बनी। धर्म धीरे-धीरे अपना प्रभाव दिखाने लगा। साल 2017 में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव हुआ तो बीजेपी ने राम मंदिर का कार्ड खेल दिया। राम मंदिर का कार्ड बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का बन गया और युवाओं का जुड़ाव हिन्दू से हुआ। युवाओं के मन मे यह बात छाप कर गई कि हिन्दू से बड़ा कोई धर्म नहीं। बीजेपी हिन्दू हितैसी है। बीजेपी का धर्म हिन्दू धर्म की रक्षा करना है। 2019 में राम मंदिर निर्माण का फैसला आया और केंद्र में पुनः जनता का समर्थन से भगवा लहराया।
 
यह सभी बातें एक दूसरे से लिंक थी। क्योंकि बीजेपी उस दौर से धर्म का दांव चल रही है। ऐसा नहीं कि विपक्ष ने धर्म की राह नहीं अपनाई। लेकिन बीजेपी ने विपक्ष को दिखावटी हिन्दू साबित कर दिया। कई लोग विपक्ष को मौसमी हिन्दू कहते दिखे। यूपी में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को बैठाया गया। योगी की छवि हिन्दू ह्रदय सम्राट की थी। इस बात ने युवाओं को बीजेपी से ओर जोड़ दिया।
बीजेपी ने युवाओं का भविष्य भगवा करने के लिए काफी प्रयास किया। समय-समय पर धर्म से जुड़े अनुष्ठान किये। कभी प्रधानमंत्री काशी में दिखे तो कभी अयोध्या में। उनके भाषण में युवाओं को हिंदुत्व का भाव दिखा। बीजेपी के नेताओं ने राम मंदिर को नींव बनाकर युवाओं का भविष्य भगवा किया और विपक्ष को युवाओं की नजर में माइन्स पर पंहुचा दिया।

लोकतंत्र पर भगवा भारी-

लोकतंत्र का सामान्य अर्थ है जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होता है। यह समाज में राजनीतिक एवं सामाजिक न्याय व्यवस्था की प्रणाली को बेहतर करने का कार्य करता है। लोकतंत्र के द्वारा नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक स्वतंत्रता मिलती है। 
लोकतंत्र के अंतर्गत जनता को समान रूप से मताधिकार प्रदान किए जाते हैं जिससे वे अपनी इच्छा अनुसार निर्वाचित हुए किसी भी उम्मीदवार को मत देकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। 
लेकिन आज के समय मे लोकतंत्र पर भगवा का प्रभाव भारी है। युवा हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई में उलझे हैं। अगर कोई अपने विचार व्यक्त करता है तो उसपर अंकुश लगाया जाता है। अगर कोई सवाल करता है तो उसकी आवाज को दबाया जाता है। आज दशा यह है कि अब बाकी लोगों का लोकतंत्र सुनने वाला और भगवा का लोकतंत्र बोलने वाला है। अगर कोई मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति अपने विचार व्यक्त करता है तो उसको म्यूट करने के लिए भगवा भविष्य सजग खड़ा रहता है। यह वास्तव में देश की दुर्लभ स्थिति है कि जो युवा देश का भविष्य है उसका भविष्य अब शिक्षा, ज्ञान, तार्किक विचारों से परे भगवा हो गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img