गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
राजस्थान 12:22 pm3 मिनट पठन समय

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले OBC सर्वे की तैयारी, घर-घर जाकर जुटाए जाएंगे आंकड़े

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ओबीसी आयोग जल्द ही प्रदेशभर में डोर-टू-डोर सर्वे

a

admin (Editor in Chief)

9 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले OBC सर्वे की तैयारी, घर-घर जाकर जुटाए जाएंगे आंकड़े

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ओबीसी आयोग जल्द ही प्रदेशभर में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू करेगा, जिसके माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनावों में आरक्षण की रूपरेखा तय की जाएगी।

सरकार की योजना है कि सर्वे पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाए। इसके लिए आधुनिक तकनीक और मोबाइल एप का भी उपयोग किया जा सकता है, ताकि प्रत्येक परिवार का डेटा सही और प्रमाणिक रूप से दर्ज हो सके। सर्वे पूरा होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा, जिसके आधार पर ओबीसी आरक्षण का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।

राजस्थान में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया फिलहाल ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट पर निर्भर मानी जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि आरक्षण संबंधी प्रक्रिया पूरी होने और सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकेगा। आयोग ने चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता भी जताई है।

राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। विपक्ष चुनाव में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वैज्ञानिक और तथ्यात्मक सर्वे कराकर ही आरक्षण तय किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का कानूनी विवाद न हो।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026