अगर नहीं हो रहा है विवाह, तो सावन के सोमवार को करना यह काम

जनसंदेश ऑनलाइन ताजा हिंदी ख़बरें सबसे अलग आपके लिए

  1. Home
  2. अध्यात्म एवं ज्योतिष

अगर नहीं हो रहा है विवाह, तो सावन के सोमवार को करना यह काम

अगर नहीं हो रहा है विवाह, तो सावन के सोमवार को करना यह काम


आध्यात्मिक- 4 जुलाई से 31 अगस्त तक सावन का पावन महीना रहेगा। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। शिव भक्त इस महीने में शिव की विधि विधान से आराधना करते हैं। वहीं अगर कोई सावन के पवित्र महीने में सोमवार का व्रत करता है तो उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। वहीं कुंवारी कन्याओं को व्रत करने से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।

वहीं इस बार सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है। सावन के सोमवार के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। अगर कोई सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव को दूध, चंदन, सफेद पुष्प, गन्ना अर्पित कर उनका जलाभिषेक करता है। तो उसको सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
अगर किसी कन्या का विवाह नहीं हो रहा है। या बार-बार विवाह में कई दिक्कतें आती हैं। तो उस कन्या को सोमवार के दिन शिव पर केसर युक्त दूध अर्पित करना चाहिए। इससे कन्या के विवाह में आने वाली दिक्कतें खत्म होती है और कन्या को शिव समान वर प्राप्त होता है।

Around The Web

राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश